BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीएनएन खासः दिवाली की रात10 बजे के बाद पटाखा जलाया तो एक लाख रुपये के जुर्माना के साथ पांच साल सजा का है प्रावधान

by bnnbharat.com
October 26, 2019
in Uncategorized
बीएनएन खासः दिवाली की रात10 बजे के बाद पटाखा जलाया तो एक लाख रुपये के जुर्माना के साथ पांच साल सजा का है प्रावधान
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः कहीं दिवाली पटाखा जलाना लोगों को महंगा न पड़ जाए, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक आदेश जारी किया है कि दिवाली में रात 10 बजे के बाद अगर पटाखा जलाया गया तो एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा. साथ ही पांच साल की सजा का भी प्रावधान है. यह जुर्माना एनवायर्नमेंटल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत लगाया जायेगा. क्रिसमस और न्यू ईयर में सिर्फ 35 मिनट ही पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है. क्रिसमस और न्यू ईयर में रात के 11:55 बजे से 12:30 बजे रात तक ही पटाखे फोड़ सकते हैं. जबकि दिवाली में रात के आठ बजे से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की इजाजत दी गई है.

सभी थाना प्रभारियों को सौंपी गई है जिम्मेवारी

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेट्री राजीव लोचन बक्शी ने बताया कि 10 बजे रात के बाद पटाखे फोड़ने वालों पर नजर रखने की जिम्मेवारी सभी थाना प्रभारियों को दी गई है. वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लिथियम, अर्सेनिक, एंटीमनी, लीड और मरक्यूरी वाले पटाखे बेचे गये तो उस दुकान का लाइसेंस जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही ऑनलाइन पटाखे खरीदने वालों पर भी नजर रखी जायेगी.

कहीं दिल्ली न बन जाये झारखंड

झारखंड कहीं दिल्ली न बन जाये. झारखंड के विभिन्न शहरों में बेंजिन, सल्फर डाईऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि होती जा रही है. सबसे भयावह स्थिति कोयलांचल की है. कोयलांचल में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा 2000 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक हो गई है. पार्टिकुलेट मैटर (धूलकण सहित अन्य धातु) की मात्रा खतरे के निशान से 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर अधिक है. ओजोन की मात्रा 6.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर आंकी गई है. अगर ओजोन की मात्रा में वृद्धि हुई तो ऑक्सीजन में कमी हो जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पटाखा मार्केट में आग लगने से 22 दुकानें जलकर राख

Next Post

श्रमिकों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : माधवी मिश्रा

Next Post
श्रमिकों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : माधवी मिश्रा

श्रमिकों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : माधवी मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d