BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN खासः झारखंड के सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्ववर्ती छात्र रोहित कटारिया ‘राफेल’ लेकर पहुंचेंगे

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
BNN खासः झारखंड के सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्ववर्ती छात्र रोहित कटारिया ‘राफेल’ लेकर पहुंचेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

रवि,

  • राफेल का भारत आना झारखंड के लिए विशेष गर्व की बात

रांची: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया बुधवार को अंबाला हवाईअड्डे पर पांच राफेल लड़ाकू विमान ग्रहण करेंगे और स्वागत करेंगे.

जेट विमानों ने सोमवार को फ्रांसीसी शहर बोर्डो में मेरिनैक एयर बेस से उड़ान भरी थी. बेड़े में तीन सिंगल सीटर और दो जुड़वा सीट वाले विमान शामिल हैं.

इन्हें भारतीय वायुसेना में इसके 17वें स्क्वाड्रन के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा, जिसे अंबाला एयर बेस पर ‘गोल्डन एरो’ के रूप में भी जाना जाता है. राफेल का भारत आना झारखंड के लिए विशेष गर्व की बात साबित होगी.

दरअसल, कोडरमा जिले के सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्ववर्ती छात्र रोहित कटारिया ही आज राफेल विमान को फ्रांस से भारत लेकर पहुंच रहे हैं. इसको लेकर सैनिक स्कूल तिलैया के छात्रों शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में खुशी का माहौल है.

रोहित कटारिया 1992 में सैनिक स्कूल से पासआउट हुए थे. उनके पिता कर्नल सतवीर कटारिया उस वक्त आने के स्कूल के प्राचार्य हुआ करते थे.

रोहित मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. रोहित देश के उन चुनिंदा पायलटों में हैं जो दुर्लभ से दुर्लभ विमान को उड़ाने की क्षमता रखते हैं. राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि रोहित शुरू से ही मेधावी छात्र थे और उनमें कुछ कर गुजरने की क्षमता थी.

उनकी सेना में जाने का शौक था पासआउट होने के बाद उन्होंने एनडीए ज्वाइन किया 7000 किलोमीटर फ्रॉम से लेकर राफेल लड़ाकू विमान आज लेकर रोहित भारत पहुंचेंगे. यह सैनिक स्कूल तिलैया के लिए गर्व का विषय है.

सैनिक स्कूल तिलैया के रजिस्ट्रार शेखर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए मुझे जानकारी मिली है कि रोहित राफेल विमान लाने वाले पांच में चुनिंदा पायलटों में एक हैं. यह हम सैनिक स्कूल वालों के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने इसके लिए रोहित को धन्यवाद दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्राइफेड ने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन बिक्री की व्‍यवस्‍था शुरू की

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बैंकों-NBFC हितधारकों के साथ करेंगे चर्चा

Next Post
जानें मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा…?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बैंकों-NBFC हितधारकों के साथ करेंगे चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d