रांची: रांची के सुखदेवनगर थाना और तमाड़ थाना क्षेत्र से दो युवकों का शव बरामद किया गया है. दोनों युवकों के खुदकुशी किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या किया. युवक की पहचान संजीत कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इधर, तमाड़ थाना क्षेत्र के अमलेशा गांव में एक युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

