BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लापता हुई विवाहित महिला का शव 4 दिन बाद नहर में मिला

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in Uncategorized
लापता हुई विवाहित महिला का शव 4 दिन बाद नहर में मिला

लापता हुई विवाहित महिला का शव 4 दिन बाद नहर में मिला

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: जम्मू के पॉश इलाके छन्नी हिम्मत से बुधवार को अपने घर से लापता हुई एक विवाहित महिला का शव नहर में से मिला है. हाल ही में जम्मू के सतवारी इलाके में एक 14 साल के बच्चे की हत्या कर उसके शव पर तेजाब डाला गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बुधवार को कराई थी परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज

जम्मू के पॉश इलाके छन्नी हिम्मत में अपने घर से बुधवार दोपहर बाहर गई पूजा का शव जम्मू पुलिस ने सतवारी इलाके की एक नहर से बरामद किया है. उसका शव मिलते ही जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया. वहीं जम्मू में लोगों में लगातार इस बात को लेकर रोष बढ़ रहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह में इस तरह की यह दूसरी घटना है. पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने बुधवार शाम को ही पुलिस में दर्ज कराई थी. लेकिन, पुलिस उसका कोई सुराग पता नहीं लगा पाई.

चार दिन बाद मिला महिला का शव

मृतक महिला के ससुराल वालों ने जम्मू से आरएसपुरा तक उसकी खोज की थी क्योंकि मृतक महिला आरएसपुरा की रहने वाली थी लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया. इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने सभी थानों और नाकों पर पूजा की तस्वीर भी भेजी थी लेकिन उसके बावजूद पूजा का कोई पता नहीं चल पाया.

गुमशुदा पूजा को तलाश करने के लिए पुलिस के साथ-साथ उसके परिवार वाले भी लगातार पिछले 3 दिनों से मशक्कत कर रहे हैं. पूजा बुधवार दोपहर को घर से निकली थी और उसका शव शनिवार को मिला यानि उसके गुमशुदा होने के 4 दिन बाद. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन 4 दिनों तक पूजा कहां रही, किसके साथ रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘बाबू, बेटा के देखेs आय रही, मिले नी देवथ हें अब जाएs…थी…..‘

Next Post

24 घंटे में 8000 से ज्यादा कोरोना केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 1,82,143

Next Post
24 घंटे में 8000 से ज्यादा कोरोना केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 1,82,143

24 घंटे में 8000 से ज्यादा कोरोना केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 1,82,143

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d