BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

औद्योगिक प्रगति की राह पर बोकारो : सांसद पशुपति नाथ सिंह

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in Uncategorized
औद्योगिक प्रगति की राह पर बोकारो : सांसद पशुपति नाथ सिंह

Bokaro on the road to industrial progress: MP Pashupati Nath Singh

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: बोकारो चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया. साथ ही इस अवसर पर बोकारो के समग्र विकास पर एक परिचर्चा आयोजित की गयी. इस अवसर पर चेम्बर के अध्यक्ष संजय बैद्य ने स्वागत भाषण करते हुए कहा की बोकारो के समग्र विकास के लिये बोकारो के सभी संवेदनशील लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा.

औद्योगिक शहर का दर्जा प्राप्त होने तथा सभी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद बोकारो का समग्र विकास होना बाकी है. समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और पहले की अपेक्षा बोकारो का काफी विकास हुआ है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा.

उन्होंने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि बोकारो औद्योगिक प्रगति की राह पर है. बोकारो इस्पात संयंत्र की क्षमता बढ़ायी जा रही है. बियाडा के रुग्ण उद्योगों में नयी जान आयेगी. बोकारो स्टील क्लस्टर के रूप में विकसित होगा. उद्यमियों और व्यवसायियों के अलावा आम नागरिकों की सुविधा के लिए बोकारो से हवाई सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने जा रही है. गेल इन्डिया लिमिटेड की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाये जा रहे हैं और प्लांट लगने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे. इसके अलावा नये बोटलिंग प्लांट का निर्माण हो रहा है. चंदनकियारी के बरमसिया में स्थापित पावर ग्रीड का उद्धाटन जल्द ही कर लिया जायेगा.

बोकारो इस्पात नगर में लीज-धारकों से लीज-रेट की अधिक वसूली की चर्चा करते हुए सांसद सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर सक्षम अधिकारियों के सम्पर्क में हैं.

समारोह को शिवहरि बंका, सिद्धार्थ पारख, धर्मेन्द्र जैन, नरेश लोधा, शशिभूषण, महेश केजरीवाल, कृष्णा चांडक, एम ए सिद्दीकी आदि ने संबोधित किया. समारोह में सांसद सिंह व संगठन के अध्यक्ष बैद्य के अलावा संस्थापक सदस्य श्याम सुन्दर अग्रवाल, जगदीश केजरीवाल, सज्जन अग्रवाल, महामंत्री महेश गुप्ता, सोहनलाल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह साहनी, अशोक तनेजा, पी ए जकारिया, अशोक गोयल, काशीनाथ पोद्दार, काशीनाथ केडिया, अजय केडिया, दिनेश चड्ढ़ा सहित भारी संख्या में उद्यमी व व्यवसायी उपस्थित थे. इस अवसर पर सांसद के हाथों चेम्बर के 5 संस्थापक व पुराने सदस्यों को सम्मानित किया गया. मंच का संचालन प्रकाश कोठारी तथा धन्यवाद ज्ञापन महेश गुप्ता ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

Next Post

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत

Next Post
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d