BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री तब्बू मना रही हैं अपना 48वां जन्मदिन

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in Uncategorized
बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री तब्बू मना रही हैं अपना 48वां जन्मदिन
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री तब्बू आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहीं है. बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तब्बू का जन्म 4 नवम्बर 1971 को हैदराबाद में हुआ था. तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है और वह शबाना आजमी की भतीजी हैं. फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली तब्बू को बचपन से ही अभिनय का शौक था. उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में फिल्म ‘हम नौजवान’ से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था.

देव आनंद ने तबस्सुम हाशमी को स्क्रीन नाम तब्बू दिया. इसके बाद तब्बू ने तेलगु फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में मुख्य भूमिका में नजर आयी. मुख्य भूमिका के रूप में उनकी पहली हिन्दी फिल्म ‘पहला पहला प्यार’ थी,जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाई. इसके बाद 1994 में उनकी फिल्म ‘विजयपथ’ ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई. इस फिल्म में तब्बू के अपोजिट अजय देवगन थे. इसके बाद तब्बू ने हिन्दी, मलयालम, तमिल, तेलगु, बांग्ला की कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया. जिसमें विरासत,चांदनी बार,माचिस, इरुवर, कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन, हु तू तू,चीनी कम,दृश्यम आदि शामिल हैं.

इसके अलावा तब्बू ने हॉलीवुड की फिल्म ‘द नेमसेक’ में भी अभिनय किया है. उनकी फिल्मों को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया बल्कि आलोचकों ने भी सराहा. तब्बू फिल्म माचिस (1996) और चांदनी बार (2002) में अपने प्रदर्शन के लिए तब्बू को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 2 राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड की हक़दार रह चुकी हैं.  साथ ही उन्हें छह फिल्मफेयर अवार्ड, जिनमें से चार बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवार्ड फिल्म विरासत (1997), हु तु तु (1999), अस्तित्व (2000) और चीनी कम (2007) के लिए और फिल्म हैदर (2014) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड और एक फिल्मफेयर अवार्ड (साउथ फिल्म) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-तेलगु फिल्म के लिए शामिल है.

भारत सरकार ने सन 2011 में उन्हें पद्म श्री देकर सम्मानित किया था तब्बू की गिनती बॉलीवुड की सबसे मंझी हुई अदाकारा के रूप में होती है. अपने अभिनय की बदौलत वह आज भी दर्शकों के दिल पर राज करती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अश्लील तस्वीरें खिंचाने को लेकर शिक्षकों ने छात्रा को कक्षा से किया बाहर, आत्महत्या

Next Post

डेंगू और मलेरिया हुआ बेकाबू ,एक ही गांव के 500 से अधिक लोग बीमार

Next Post
डेंगू और मलेरिया हुआ बेकाबू ,एक ही गांव के 500 से अधिक लोग बीमार

डेंगू और मलेरिया हुआ बेकाबू ,एक ही गांव के 500 से अधिक लोग बीमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d