BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एरिया डेवलपमेंट स्कीम व नाबार्ड स्वच्छता अभियान से संबंधित पुस्तक एवं पंपलेट का किया गया विमोचन

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
पूजा बाद लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर विशेष अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा:- आज जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला उपायुक्त   अरवा राजकमल के अध्यक्षता तथा प्रभारी अपर उपायुक्त  एजाज अनवर, आर.बी.आई प्रतिनिधि, नाबार्ड के प्रतिनिधि  साकेत कुमार, कृषि विभाग, गव्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित जिले में अवस्थित बैंक प्रबंधक एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति(क्स्ब्ब्) का त्रैमासिक बैठक आयोजित किया गया. 

बैठक के दौरान नाबार्ड के द्वारा तैयार किए गए संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2021-22 जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष में 931.33 करोड़ रुपए एनुअल क्रेडिट प्लान का आकलन किया गया है तथा चक्रधरपुर प्रखंड हेतु एरिया डेवलपमेंट स्कीम जिसके तहत प्रमुख रूप से तीन गतिविधि बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूकर पालन शामिल है, का पुस्तिका एवं नाबार्ड द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान जिसके तहत विगत 2 अक्टूबर से आगामी 26 जनवरी तक संचालित जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता हेतु बैंकों द्वारा दिए जाने वाले जानकारी से संबंधित पंपलेट का विमोचन करते हुए स्थानांतरण के उपरांत जिले में आए नए अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री लक्ष्मी नारायण लागुरी का स्वागत तथा निवर्तमान अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री फुदान र्मुर्मू को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई.

बैठक के उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि आज के बैठक में प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कैश-डिपॉजिट रेशियो जो कि वर्तमान समय में 45.92प्रतिशत है को बढ़ाकर 50 से 60प्रतिशत तक ले जाने, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में लक्षित 79 व्यक्तियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण मुहैया कराया जाना है में से 45 व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध करवाया गया है एवं शेष को भी जल्द से जल्द आच्छादित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि आज के बैठक में प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले में 2,059 स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध करवाया गया, इस संबंध में एन.आर.एल.एम को समूहों के अधिक से अधिक आवेदन सृजित कर बैंकों को प्रेषित करने तथा एनुअल क्रेडिट प्लान के टारगेट के अनुरूप ऋण मुहैया करवाने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुकों को शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाटगम्हरिया और मझगांव पहुंचा प्रचार रथ,1 वर्ष की उपलब्धियों से आमजन को अवगत करवाया

Next Post

स्पेशल आरटी पीसीआर व ट्रू-नाट में लिया 330 का सैंपल

Next Post
31 अक्टूबर को विशेष कोरोना जाँच अभियान

स्पेशल आरटी पीसीआर व ट्रू-नाट में लिया 330 का सैंपल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d