चाईबासा:- झारखंड राज्य सरकार के 1 वर्ष की उपलब्धियों से जिला वासियों को अवगत करवाने के उद्देश्य से सिंहभूम(कोल्हान) प्रमंडलीय आयुक्त डॉ मनीष रंजन, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह, जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा(भा.प्र.से) के द्वारा जनसंपर्क कार्यालय द्वारा संचालित प्रचार वाहन को कार्यक्रम स्थल सिंहभूम एसोसिएशन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया गया. उक्त प्रचार वाहन के माध्यम से तय रोस्टर के अनुरूप आगामी 14 दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में जा-जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों सहित विकास मेला एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाया जाएगा.
’निर्धारित रोस्टर के अनुसार आज प्रचार वाहन के माध्यम से हाटगम्हरिया प्रखंड के हाटगम्हरिया रूईया, बंदीसाई,कुशमुंडा,कलैया और मझगांव प्रखंड के मझगांव, सोनापोसी बलियापोसी में पडसा, डाबुसाई मे सरकार के उपलब्धियों सहित योजना की जानकारी दी गई.