BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

30 अप्रैल तक के लिए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग बंद

by bnnbharat.com
April 4, 2020
in समाचार
30 अप्रैल तक के लिए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग बंद

30 अप्रैल तक के लिए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग बंद

Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने 30 अप्रैल तक टिकट की बुकिंग बंद कर दी है. कंपनी ने कहा कि वह 14 अप्रैल को लॉकडाउन की समाप्त हो रही अवधि के बाद निर्देश का इंतजार कर रही है.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अब बुकिंग शुक्रवार से 30 अप्रैल तक बंद कर दी गयी है. उन्होंने कहा, ”हम 14 अप्रैल के बाद के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.”

नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने हालांकि, गुरुवार को कहा था कि विमान कंपनियां 14 अप्रैल के बाद की तारीख के लिये टिकट बुकिंग शुरू करने के लिये स्वतंत्र हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिये 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन बंद) की घोषणा की है. लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला है. इसके मद्देनजर 14 अप्रैल तक एयर इंडिया की घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं.

वहीं, 14 अप्रैल के बाद ट्रेन के चलाए जाने की संभावना है. लेकिन कोरोना वायरस के डर के कारण रेल टिकट की बुकिंग 20 फीसदी से ऊपर नहीं हो रही है. यह स्थिति आगामी 30 अप्रैल तक बनी हुई है.

भारत सहित विश्व में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यात्री ट्रेन के रद्द रखने की अवधि बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है.

रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, आगामी 15 अप्रैल की ई-टिकट की बुकिंग लगभग दो लाख हुई है. इसके बाद आगामी 30 अप्रैल तक यह आंकड़ा दो लाख तक नहीं पहुंच सका है. 21 व 22 अप्रैल को एक लाख 10 हजार के बीच ही टिकट की बुकिंग हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन: वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह

Next Post

COVID-19 Report: देश में अबतक 107 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4103 (Update- 19:45PM)

Next Post
COVID-19 Report: देश में अबतक 107 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4103 (Update- 19:45PM)

COVID-19 Report: देश में अबतक 107 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4103 (Update- 19:45PM)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d