रांची : झारखंड में शुक्रवार को 51 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलें, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 893 हो गयी है। वहीं रांची के रिम्स में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।
रांची स्थित रिम्स में से मिली रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम 8.50 बजे 14 और नये मरीजो की पुष्टि हुई है, इनमें रामगढ़ से 6, गढ़वा 6, रांची के रिम्स से 1 और पलामू 1 मरीज शामिल हैं। इन मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 893 हो गयी है।
इधर, रांची के आलम नर्सिंग होम से मिले 2 संक्रमितों में से एक गोमो का रहने वाला 25 वर्षीय युवक है। वह स्पाइन की समस्या से ग्रसित है और 02 जून को आलम में भर्ती हुआ था।वहीं दूसरा मरीज चितरपुर रामगढ़ का रहने वाला है। 28 साल का यह युवक यूरिन की समस्या से परेशान था. और यहां अपना इलाज कराने आया हुआ है।
इससे पहले आज सिमडेगा से 15, हजारीबाग से 11, लातेहार से 6, रांची के आलम नर्सिंग होम से 2, जमशेदपुर से 2 और गुमला से 1 मरीज की पुष्टि हो चुकी है। हजारीबाग से मिले 11 कोरोना संक्रमितों में केरेडारी से 5, सदर से 2, इचाक से 1, दारू से 1, विष्णुगढ़ से 1 और बड़कागांव से 1 मरीज शामिल हैं। सभी मुंबई से हजारीबाग लौटे थे।