मुंबई: जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते दक्षिण मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 67 वर्ष के थे.
सूत्रों के मुताबिक वो पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में थे. आज उन्होंने सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली.
Also Read This:-ऋषि कपूर स्पेशल: फिल्म बाबी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था ऋषि कपूर को
वे कैंसर से पीड़ित थे और सांस लेने में कुछ तकलीफ हो गई थी इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया. उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी. फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

