रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा है कि पार्टी सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आजसू पार्टी के साथ गठबंधन टूट गया, तो अब इस पर चर्चा क्या करनी है. उन्होंने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अब चुनाव लड़ेगी.
मंत्री सरयू राय को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से अब तक टिकट नहीं मिलने पर ओम माथुर ने कुछ भी कहने से मना कर दिया.
इससे पहले झारखंड प्रभारी ने पार्टी कार्यालय में चुनाव तैयारियों और चुनाव प्रचार अभियान को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.