रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के परसौनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मदनपुर पंचायत के मुखिया लालबाबू और पंचायत सचिव लालबाबू पासवान को 3 लाख 14 लाख रुपये घूस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने दबोचा हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदनपुर पंचायत के ढांगर गांव स्थित वार्ड संख्या एक में सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल और पक्की नली गली योजना के तहत किए गए कार्य में वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सह पंचायत के उप मुखिया कपलेश्वर प्रसाद यादव से मुखिया द्वारा 10% व पंचायत सचिव द्वारा 5% कमीशन की मांग किये जाने की जानकारी मिली थी.
जहां उपमुखिया ने उपरोक्त बातों की शिकायत निगरानी विभाग से किया था, जिसके आलोक में निगरानी पटना के S.I मणिकांत सिंह ने मामले को सत्य पाते हुए रिश्वतखोर मुखिया और पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया.
निगरानी विभाग की टीम के डीएसपी एस के महुआर, जांचकर्ता मणिकांत सिंह, इंस्पेक्टर संजय चतुर्वेदी, शशिकांत एवं संजीव कुमार ने सबसे पहले पंचायत सचिव लालबाबू पासवान को पुनौरा स्थित मंदिर के समीप से वही मुखिया को परसौनी रिगा मोड़ के समीप से रिश्वत के साथ दबोचा.

