जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक सुरंग का पता लगाया है. सांभा सेक्टर में इंटरनैशनल बॉर्डर पर मौजूद यह सुरंग बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (बीएसएफ) को मिली. शक है कि इस सुरंग का आतंकवादी इस्तेमाल करते होंगे. यह सुरंग कठुआ के हीरानगर सेक्टर में मौजूद है.
बता दें कि जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नवंबर 2020 में बीएसएफ ने 150 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग का पता लगाया था. तब भी ऐसा संदेह जताया गया था कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के लिए किया जाता था.
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी. सिंह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक, जम्मू सीमांत, एन एस जमवाल और पुलिस महानिरीक्षक, जम्मू क्षेत्र, मुकेश सिंह के साथ मौके का निरीक्षण किया था.

