BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BSF ने पाक की नापाक हरकतों को किया नाकाम, मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
BSF ने पाक की नापाक हरकतों को किया नाकाम, मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बॉर्डर पार से भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजे गए पाकिस्तानी ड्रोन को BSF ने मार गिराया है.

हीरानगर सेक्टर के रठुआ गांव में बीएसएफ जवानों ने सुबह पांच बजे के करीब इसे देखा और मार गिराया. बताया जा रहा है कि ड्रोन में कुछ हथियार भी बंधे हुए थे.

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन के साथ एक राइफल, दो मैगजीन, 60 राउंड और सात ग्रेनेड बंधे हुए थे, जिन्‍हें जब्‍त कर लिया गया है. पाकिस्तान कश्मीर में आतंकियों को सक्रिय रखने के लिए इस तरह से हथियारों की आपूर्ति कर रहा है, ताकि घाटी में हिंसक घटनाएं होती रहे. भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है जिससे शांति व्यवस्था को बनाए रखा जा सके.

भारतीय सेना की सीमा पर होने वाली छोटी से छोटी हरकत पर कड़ी नजर बनी हुई है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां कुपवाड़ा, राजौरी और जम्मू सेक्टर में इस तरह की हथियारों की तस्करी करने की कोशिशों का भंडाफोड़ कर चुकी हैं.

ड्रोन गिराए जाने की घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि BSFके एक गश्ती दल ने सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा. बीएसएफ जवानों ने 9 गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोचक जानकारी: क्या है Challenger Deep?

Next Post

अजय राय ने दीपक प्रकाश को दी बधाई

Next Post
अजय राय ने दीपक प्रकाश को दी बधाई

अजय राय ने दीपक प्रकाश को दी बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d