BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BSNL को मिला बड़ा फायदा, 4.2 लाख लोगों ने थामा BSNL का दामन

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
BSNL को मिला बड़ा फायदा, 4.2 लाख लोगों ने थामा BSNL का दामन
Share on FacebookShare on Twitter

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इकलौती कंपनी थी जिसने अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा नहीं किया. जबकि पिछले साल दिसंबर में सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाई थीं,  BSNL को इसका सबसे बड़ा फायदा मिला, क्योंकि सिर्फ दिसंबर महीने में 4.2 लाख लोगों ने BSNL का दामन थामा, जबकि जियो को सिर्फ 82,308 नए ग्राहक मिले. आपको बताते चलें कि यह पहला मौका है जब जियो को एक महीने में 50 लाख से कम ग्राहक मिले हैं.

सभी कंपनियों के ग्राहक घटे, BSNL को फायदा

वहीं वोडाफोन आइडिया के लिए दिसंबर 2019 का महीना बहुत ही बुरा रहा, क्योंकि 3.6 लाख ग्राहकों ने कंपनी को अलविदा कहा है. वहीं एयरटेल को भी बड़ा नुकसान हुआ है. 11,000 से अधिक ग्राहकों ने दिसंबर 2019 में एयरटेल को छोड़ा है. ऐसे में नए टैरिफ लागू होने के बाद BSNL को छोड़कर सभी टेलीकॉम कंपनियों को नुकसान ही हुआ है.

मोबाइल ग्राहकों की संख्या में आई 31.5 लाख की कमी

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) हर महीने मोबाइल ग्राहकों को के लेकर एक रिपोर्ट जारी करती है जिसमें डाटा स्पीड से लेकर यूजर्स की संख्या तक की जानकारी रहती है. दिसंबर 2019 को लेकर भी ट्राई ने अपनी रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक दिसंबर 2019 में देश में मोबाइल ग्राहकों (सब्सक्राइबर) की संख्या में 31.5 लाख की कमी आई है, जबकि टेलीफोन यूजर्स की संख्या 2.9 लाख की गिरावट दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक 31 दिसंबर तक देश में कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 115.14 करोड़ रही जबकि टेलीफोन यूजर्स की संख्या 2.1 करोड़ थी.

शहरों में कम हुए मोबाइल सब्सक्राइबर

हैरान करने वाली बात यह है कि शहरों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में कमी आई है, जबकि गांवों में यह संख्या बढ़ी है। शहरी इलाके में कुल मोबाइल यूजर 64.39 करोड़ रहे, जबकि गांवों में इनकी संख्या 50.7 करोड़ रही. दिसंबर महीने में शहरों में 33.6 लाख यूजर्स घटे हैं और 2.1 लाख ग्राहक बढ़े हैं. देश में करीब 86.98 फीसदी लोगों के पास मोबाइल कनेक्शन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दंगाईयों की मौत पर मुआवजा नहींः योगी आदित्यनाथ

Next Post

बीएनएन खास: सरकारी और गैर सरकारी संस्थाने उड़ा रही प्रदूषण बोर्ड के नियमों की धज्जी

Next Post
बीएनएन खास: सरकारी और गैर सरकारी संस्थाने उड़ा रही प्रदूषण बोर्ड के नियमों की धज्जी

बीएनएन खास: सरकारी और गैर सरकारी संस्थाने उड़ा रही प्रदूषण बोर्ड के नियमों की धज्जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d