BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क चार-पांच दिनों से खराब

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क चार-पांच दिनों से खराब

BSNL's mobile network deteriorated for four to five days

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का मोबाइल नेटवर्क पिछले पांच दिनों से खराब चल रहा है. बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं को इससे काफी परेशानी हो रही है. मोबाइल पर टावर नहीं रहने, कनेक्टिविटी की समस्या, कॉल ड्राप जैसी समस्याएं विकराल रूप ले रही हैं. राज्य भर में बीएसएनएल के 237 टेलीफोन एक्सचेंज हैं. केंद्र सरकार की तरफ से मोबाइल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. बीएसएनएल के अलावा वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल, जियो जैसे मोबाइल के बड़े प्लेयर्स हैं.

आईडिया और वोडाफोन के 3.34 करोड़ से अधिक उपभोक्ता बिहार और झारखंड में हैं. इसी प्रकार एयरटेल की भी यही स्थिति है. टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) की मानें तो रांची और धनबाद में 4 जी की सेवाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. दूसरी मोबाइल यूर्जस कंपनियां भी तेजी से अपना ग्राफ बढ़ा रही हैं. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग जैसे शहरों में मोबाइल कनेक्टिविटी काफी तेजी से बढ़ रही हैं.

ऑप्टिकल फाइबर पर आधारित है मोबाइल नेटवर्क

बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ऑप्टिकल फाइबर पर आधारित है. यानी कहीं भी ऑप्टिकल फाइबर में गड़बड़ी आयी तो पूरा सिस्टम ही ध्वस्त हो जाता है. अन्य कंपनियां भी मोबाइल उपभोक्ताओं से बातचीत बीएसएनएल की इंटर यूजर सिस्टम से ही की जाती है.

क्या कहते हैं जीएम मोबाइल

बीएसएनएल के महाप्रबंधक मोबाइल सुजीत कुमार का कहना है कि हमें किसी तरह के नेटवर्किंग की समस्या की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई स्पेशिफिक जगह पर मोबाइल की नेटवर्किंग की समस्या हो सकती है. पूरे शहर में नेटवर्किंग की समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि 2005-06 में बेहतर नेटवर्किंग के लिए रांची शहर में डक्ट बनाया गया था. इसमें ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया था, ताकि गलती तुरंत सुधारा जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेक्रेड गेम्स के बाद सैफ अली खान अब इस वेब सीरीज में आएंगे नजर…

Next Post

क्रिकेट में सुधार की आत्मा हो गयी है गंदी : जस्टिस लोढ़ा

Next Post
क्रिकेट में सुधार की आत्मा हो गयी है गंदी : जस्टिस लोढ़ा

क्रिकेट में सुधार की आत्मा हो गयी है गंदी : जस्टिस लोढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d