रांचीः विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल के जवाब में हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि गोड्डा नर्सिंग कॉलेज में राज्य सरकार अक्टूबर से पढ़ाई शुरू कर देगी. इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी PPE मोड में नर्सिंग कॉलेज शुरू होंगे. सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि कॉलेज के PPE मोड में संचालित होने के बाद भी स्टूड़ेंट्स को फीस कम से कम देना पड़े इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है.
बंधु तिर्की ने अशोक कुमार सिंह और ऋचा को हटाने की मांग की
वहीं विधानसभा में विधायक बंधु तिर्की ने राज्य में दो वकीलों की अवैध नियुक्ति का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि योग्यता को किनारे रखकर वकील अशोक कुमार सिंह और ऋचा संचिता को राज्य सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है. इन्हें तुरंत हटाया जाए. जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि अशोक कुमार सिंह के 33 में से 16 ऑटोनोमस बॉडी और ऋचा संचिता के पास 2 की जिम्मेदारी है. सरकार इनकी नियुक्ति की समीक्षा करेगी और नियम संगत कार्रवाई करेगी.
BSL में 1500 विस्थापितों को नियोजित किया जाएगा
वहीं, भाजपा विधायक विरंची नारायण के अल्प सूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि बोकारो इस्पात संंयंत्र में 1500 विस्थापितों को प्रशिक्षण दिलाकर नियोजित किया जाएगा.

