BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यह देश को बेचने वाला बजट, बिहार के साथ हुआ सौतेला व्यवहार: तेजस्वी

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
बाढ़ प्रभावित बिलखते बच्चों की सुध लें सीएम नीतीश: तेजस्वी यादव
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: आम बजट को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी ने इसे देश को बेचने वाला बजट बताया है. राबड़ी आवास पर तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी का मानना है कि ये बजट नहीं ये देश बेचने का बजट है.

उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि पहले तरह-तरह के संस्थानों को बेचा गया. इस बजट में और क्या बिक रहा है. जो देश की संपत्तियां रहीं उसको पुरजोर तरीके से बेचने की तैयारी है. इसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है.

तेजस्वी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को लेकर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री ख़ामोश क्यों हैं. ये कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का बजट है. बिहार को कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि स्पेशल स्टेटस दूर की बात, कोई प्लानिंग बिहार को देखते हुए नहीं की गई है. यहां के सांसद सिर्फ टेबल पीटते रहे.

तेजस्वी ने पूछा कि इस बजट में बिहार को क्या मिला, बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है. बिहार की दयनीय स्थिति सब लोगों को पता है. बजट आने के बाद मुख्यमंत्री खामोश हैं. इसमें न कोई उद्योग, न किसी रोज़गार की बात हुई है.

आरजेडी नेता ने कहा कि लालू जी ने हर साल 90 हज़ार करोड़ का मुनाफा दिया था, चार कारखाना दिया, रेल किराया कम किया था. ये सब उन्होंने तब करवाया जब बिहार में एनडीए की सरकार थी. अब हम पूछ रहे हैं बिहार को क्या मिला. आम आदमी निराश और परेशान हैं. जहां चुनाव हैं वहां का बजट में चीखकर नाम लिया गया. तेजस्वी यादव ने सवाल करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए ते 39 सांसद हैं, वो जवाब दें कि ऐसा क्यों हुआ. बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस बजट से भारत के अवसंरचना, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेगी बहुत मजबूती: उपमहापौर

Next Post

जनता के अरमानों पर पानी फेर, 5 राज्यों के चुनाव में राजनैतिक लाभ लेने का प्रयास: झामुमो

Next Post
झामुमो नेता के पुत्र को सुरक्षित जंगल से बरामद किया गया

जनता के अरमानों पर पानी फेर, 5 राज्यों के चुनाव में राजनैतिक लाभ लेने का प्रयास: झामुमो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d