BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिल्डर एसोसिएशन ने प्रदेश कोषागार से निकासी शीघ्र प्रारंभ करने की लगाई गुहार

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in समाचार
बिल्डर एसोसिएशन ने प्रदेश कोषागार से निकासी शीघ्र प्रारंभ करने की लगाई गुहार

बिल्डर एसोसिएशन ने प्रदेश कोषागार से निकासी शीघ्र प्रारंभ करने की लगाई गुहार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कोषागार से निकासी बंद होने के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर आज बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्राचार कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया.

बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमेन रोहित अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में सरकारी कोषागार से पिछले दो महीने से भी अधिक अवधि से पैसों की निकासी बंद होने के कारण सरकारी परियोजनाओं में आपूर्तिकर्ताओं द्वारा आपूर्ति किए गए माल के एवज में भुगतान लंबित हैं. जिस कारण संबंधित आपूर्तिकर्ता/संवेदक व ईंट, बालू, चिप्स, टाईल्स, सीमेंट व अन्य उत्पाद से जुड़े कई लघु उद्यमी अनावश्यक परेशान हैं. भुगतान के अभाव में मजदूर व छोटे व्यापारी, जो इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर आश्रित हैं, की आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

अग्रवाल ने कहा कि एक संवेदक के भुगतान में 25 फीसदी राशि मजदूरों की भी सम्मिलित होती है. एक मजदूर के साथ औसत उनके परिवार के 4-5 लोग निर्भर होते हैं, ऐसे में भुगतान के अभाव में विशेषकर मजदूर वर्ग भी प्रभावित हैं, जिससे वे राज्य से पलायन को विवश हैं. इसी प्रकार पेट्रोल पंप संचालक भी भुगतान के अभाव में प्रभावित हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है. बाजार में नकदी की कमी भी बनी हुई है. प्रदेश में अब नये मंत्री परिषद का विस्तार हो चुका है, ऐसे में सरकारी कोषागार के कार्यों को शीघ्र आरंभ करना अतिआवश्यक है. यह आग्रह किया गया कि प्रदेश के आपूर्तिकर्ताओं तथा संवेदकों के लंबित भुगतान हेतु शीघ्र विभागीय निर्देश जारी करें, ताकि प्रदेश में बाधित निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ हो सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस का कहर: खोले गए 9 अस्थायी अस्पताल

Next Post

10 जनपथ पहुंची ज्योतिरादित्य-कमलनाथ की लड़ाई

Next Post
10 जनपथ पहुंची ज्योतिरादित्य-कमलनाथ की लड़ाई

10 जनपथ पहुंची ज्योतिरादित्य-कमलनाथ की लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d