BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
नगड़ी में मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से मंगलवार को बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बर्थडे पार्टी में पांच-छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी.

घायल को डीएमसीएच में कराया गया भर्ती

अचानक हुए गोलीबारी से बर्थडे पार्टी में अफरातफरी मच गई. वहीं, एक युवक के बाएं पैर में गोली लग गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से एक गोली भी बरामद की है.

अचानक बर्थडे पार्टी के दौरान करने लगे फायरिंग

मिली जानकारी अनुसार हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक विवाह भवन में वकील अंबर इमाम हासमी के बेटे आबिद हासमी की बर्थडे पार्टी चल रही थी. इसी दौरान कुछ अपराधी हॉल में प्रवेश कर गए और फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे फकरुदीन घायल हो गए.

घायल के भाई ने बताई ये बात

घायल युवक के भाई ने बताया कि अपराधियों ने किसी और पर हमला किया था. लेकिन बचाव करने के दौरान गोली उनके भाई के पांव में लग गई. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी एसपी अशोक कुमार ने कहा कि बर्थडे पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल है. उसका बयान ले लिया गया है.

उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर 6 लोगों को चिन्हित किया गया है. सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. सभी अपराधी का पूर्व से ही आपराधिक कनेक्शन रहा है. सब मनचले और बदमाश किस्म के लड़के हैं. जानकारी के अनुसार यह लड़ाई जोंटी सिंह और रौनक सिंह के बीच थी. इसी वजह से फायरिंग हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज कर्नाटक मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, 7 नए विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Next Post

त्रिपक्षीय समझौते से हटने के बाद भी केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने झारखंड सरकार के आरबीआई खाते से काटे 714 करोड़

Next Post
PM केयर्स फंड में RBI के कर्मचारियों ने दिया 7.30 करोड़ का योगदान

त्रिपक्षीय समझौते से हटने के बाद भी केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने झारखंड सरकार के आरबीआई खाते से काटे 714 करोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d