BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में बंपर बहालीः 2380 फायरमैन भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
6 हजार रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्तियों के लिए जल्द निकलेगा विज्ञान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) (सीएसबीसी), पटना ने बिहार अग्निशमन सेवा में कॉन्सटेबल रैंक पर ‘अग्निक’ पद की 2380 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. सीएसबीसी द्वारा सोमवार, 22 फरवरी 2021 को जारी बिहार फायरमैन भर्ती 2021 नोटिफिकेशन (सं.01/2021) के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराये जाने वाले बिहार फायरमैन ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म 2021 के माध्यम से अप्लाई कर पाएंगे. आवेदन की प्रक्रिया कल, 24 फरवरी 2021 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 25 मार्च 2021 तक बिहार फायरमैन भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर पाएंगे.
बिहार फायरमैन भर्ती 2021 नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए. बिहार मदरसा बोर्ड से मौलवी प्रमाण-पत्र या बिहार संस्कृत बोर्ड से शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र या अन्य समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2020 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है. अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें.
साथ ही, उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानदंडों को भी पूरा होगा. अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम ऊँचाई 165 सेमी और चेस्ट 81 सेमी (फुलाव के साथ 86 सेमी) होना चाहिए. शारीरिक मानदंडों में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए छूट का प्रावधान किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुश्किल में पाक पीएम इमरान, fatf की बैठक में पाकिस्तान पर होगा फैसला!

Next Post

पत्थलगड़ी समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा

Next Post
पत्थलगड़ी समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा

पत्थलगड़ी समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d