BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड की ब्यूरोक्रेसी भी चुनावी अंक गणित सॉल्व करने में जुटी, कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसकी चल निकलेगी, लगाए जा रहे कयास पर कयास

by bnnbharat.com
December 13, 2019
in Uncategorized
झारखंड की ब्यूरोक्रेसी भी चुनावी अंक गणित सॉल्व करने में जुटी, कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसकी चल निकलेगी, लगाए जा रहे कयास पर कयास

झारखंड की ब्यूरोक्रेसी भी चुनाली अंक गणित सॉल्व करने में जुटी, कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसकी चल निकलेगी, लगाए जा रहे कयास पर कयास

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव की वोटिंग से लेकर परिणाम तक की चर्चा आम से खास लोगों के बीच हो रही है. कौन जीतेगा… कौन हारेगा , किसकी सरकार बनेगी. इसके अंकगणित में कमोबेश सभी उलझे हुए हैं. ऐसे में झारखंड की ब्यूरोक्रेसी भी अछूती नहीं है. कमोबेश सभी अफसर अपने-अपने सूत्रों को भी टटोल रहे हैं कि रिजल्ट क्या होगा. झारखंड कैडर के आईएएस में वैसे तो लॉबी की परंपरा पुरानी रही है. लेकिन, हाल के कुछ साल में लॉबी काफी सक्रिय है. आईएएस एसोसिएशन भी है लेकिन इसकी गतिविधि नहीं के बराबर है. बस लॉबी ही काम करती है. हर लॉबी को बखूबी मालूम है कब किस पर चोट करना है.

सत्ता के साथ कदमताल करने वाली लॉबी

अफसरों के बीच एक ऐसी लॉबी है जो हमेशा सरकार के साथ कदमताल करना चाहती है. इसमें अपर मुख्य सचिव और सचिव रैंक के अफसर हैं. इस लॉबी को मालूम है किसे-कहां जगह देनी और किसे सत्ता के गलियारे से दूर रखना है, वर्तमान में यह लॉबी काफी सक्रिय है. यह लॉबी भी चुनावी अंक गणित को सुलझाने में लगी है.

वक्त के साथ चोट करने वाली लॉबी

दूसरी लॉबी सक्रिय तो है लेकिन वक्त के साथ चोट करती है. इस लॉबी में ज्यादातर वैसे अफसर हैं, जिनकी छवि ईमानदार मानी जाती है. इस लॉबी में शामिल अफसर एक्शन लेने के साथ रिएक्शन भी बेहतर तरीके से करते हैं. इस लॉबी की माने तो सरकार से नजदीकी भी नहीं और न ही दूरी. इस लॉबी में शामिल अधिकांश अफसर सरकार के भ्रष्ट अफसरों की आंखों में किरकरी बने रहते हैं. क्योंकि उनके भ्रष्ट क्रियाकलापों पर कलम चला देते हैं. इस कारण सत्ता भी इनसे थोड़ी डरी-डरी ही रहती है.

तीसरी लॉबी

इस लॉबी में सचिव रैंक के अफसर हैं. इसमें एक अफसर लोगों को काफी मोटिवेट भी करते हैं. यह अलग बात है कि वह कई बार सोशल साइट्स पर सक्रिय रहते हैं. प्रचार पाने के लिए कुछ भी कर देते हैं. साथ ही नये बैच के अफसरों को साथ लेकर चलने में भी माहिर हैं. पोस्टिंग के लिए अपना पाला बदलते रहते हैं. समय के साथ बदलने में यह लॉबी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती.

चौथी लॉबी

इस लॉबी के अधिकांश अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है. ये वेट एंड वॉच की पॉलिसी पर काम करते हैं. इन्हें बस सरकार बदलने का इंतजार है. इन लॉबी में शामिल अफसर हर दिन सरकार की गतिविधियों की टोह भी लेते रहते हैं. पूछने पर कहते भी हैं समय का इंतजार कीजिये, समय आयेगा तो जरूर आ जाऊंगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली के पोल से टकराई कार दो की मौत

Next Post

राहुल के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर महिला सांसदों ने खोला मोर्चा

Next Post
राहुल के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर महिला सांसदों ने खोला मोर्चा

राहुल के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर महिला सांसदों ने खोला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d