रवि सिंह ब्यूरो चीफ
गोररखपुर:- गोररखपुर गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौसढ़ पुलिस चौकी से कौड़ीराम रोड पर चौकी से 2 किलोमीटर दूर एकला मन्दिर के सामने राजकुमार जायसवाल पुत्र बाबूलाल उम्र 48 वर्ष की एक जायसवाल कॉम्पलेक्स है। राजकुमार इसी कॉम्प्लेक्स में रहते भी है। राजकुमार जायसवाल की एक स्विफ्ट कार यूपी 53 बीएफ 9596 कॉम्प्लेक्स के नीचे सीड़ी के पास खड़ा करते थे। बीती सुबह भोर में आज उनकी कार गायब हो चुकी थी इसकी जानकारी राजकुमार को सुबह जगने के बाद हुई। हालांकि कि जिसकी गाड़ी चोरी हुई है इसकी सूचना नौसढ़ चौकी को दे दी है.

