केरल: अंगामाली में सोमवार को एक तेज रफ्तार निजी बस ने एक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा बैंक जंक्शन पर हुआ.
पुलिस ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ऑटोरिक्शा अंगामाली की ओर जा रहा था, तभी बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी.
ऑटो लगभग पूरा ही बस के नीचे दब गया था और पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवा कर्मी और स्थानीय पुलिस को बचाव अभियान में बड़ी कठिनाई आई. बस को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिसके बाद ही शवों को निकाला जा सका.

