BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बस ने सात को रौंदा, सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in Uncategorized
बस ने सात को रौंदा, सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा

Bus crushed seven, compensation of 2-2 lakh to all the kin of the dead

Share on FacebookShare on Twitter

बुलंदशहरः उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में शुक्रवार तड़के सुबह चार बजे दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां सड़क किनारे सो रही महिलाओं और बच्‍चों को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया. यह घटना नरौरा गंगा घाट के पास की है. मृतकों की संख्‍या सात बताई जा रही है. जिसमें चार महिलाएं और तीन बच्‍चे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हाथरस के रहने वाले हैं और गंगा स्‍नान के लिए नरौरा घाट आए थे.

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. योगी ने जिलाधिकारी प्रत्येक के परिजन को 2-2 लाख रुपए की राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है.

पुलिस के मुताबिक सभी मृतक वैष्णो देवी से दर्शन करके आ रहे थे. इसी दौरान बीच में गंगा स्नान के लिए हाथरस से नरौरा घाट पर सड़क किनारे सो गए. उनके सोते समय ही ये घटना हो गई. इस घटना में सातों लोगों की मौत हो गई है. दरअसल सभी आराम करने के इरादे से चटाई डालकर सो गए थे. वहीं घटना को अंजाम देने वाली बस का ड्राइवर घटना स्थल पर बस को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. इस मामले की जांच जारी है. पुलिस भगौड़े ड्राइवर को भी तलाश कर रही है. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है. परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है. मृतकों में सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत- दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मैच को लेकर JSCA ने की तैयारी शुरू 

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d