BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शादी से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 रेस्टोरेंट ध्वस्त, 7 घायल

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
शादी से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 रेस्टोरेंट ध्वस्त, 7 घायल

शादी से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 रेस्टोरेंट ध्वस्त, 7 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कानपुर में थाना कल्याणपुर के अंतर्गत पनकी रोड पर अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी बस सड़क किनारे बने रेस्टोरेंट में जा घुसी. बस पलटने की आवाज सुन पास के घरों में मौजूद लोग सड़कों पर निकल आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सभी घायलों को दूसरे साधनों से घर भेज दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर के अंतर्गत नई शिवली रोड पर बने एक गेस्ट हाउस में कन्नौज से बरात आयी थी.

देर रात 2:00 बजे लगभग 50 बराती कन्नौज से आई बस से वापस कन्नौज जा रहे थे. बारातियों से भरी बस गेस्ट हाउस से कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि पनकी रोड पर बने पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर जाकर बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई.

बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस सड़क किनारे बने दो रेस्टोरेंट में जा घुसी.

बारातियों की चीख-पुकार सुन आसपास के घर में मौजूद लोगों ने घरों से बाहर आकर बारातियों को बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया.

इसी बीच मौके पर मौजूद अभिषेक सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सभी बारातियों को बस से बाहर निकाला और घायल हुए बारातियों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां 7 घायलों की मलहम पट्टी कर उन्हें उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया. घटना इतनी जोरदार थी इस सड़क किनारे बने दोनों रेस्टोरेंट बुरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

दंगा करना कांग्रेस की नीति रही है : संबित पात्रा

Next Post
दंगा करना कांग्रेस की नीति रही है : संबित पात्रा

दंगा करना कांग्रेस की नीति रही है : संबित पात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d