BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार से नाराज व्यापारियों ने कहा विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे 13 सीटों पर

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in समाचार
सरकार से नाराज व्यापारियों ने कहा विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे 13 सीटों पर

सरकार से नाराज व्यापारियों ने कहा विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे 13 सीटों पर

Share on FacebookShare on Twitter

नीरज कुमार,

रांची: झारखंड सरकार से नाराज व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव 2019 में 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. शनिवार को राजधानी में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की राज्य स्तरीय बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया.

इसकी घोषणा चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने की. उन्होंने कहा कि रांची विधानसभा सीट से वर्तमान एमएलए सीपी सिंह के खिलाफ चुनावी समर में पवन शर्मा भाग्य आजमायेंगे.

उन्होंने कहा कि गोड्डा से प्रीतम गढ़िया चुनाव लड़ेंगे. अन्य प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही चुनाव समिति की बैठक में ली जायेगी. उनका मानना है कि झारखंड अलग राज्य बने हुए 19 वर्ष बीत गये हैं.

हमारी भूमिका सिर्फ सलाहकार की तरह ही रह गयी है. हमारी बातों को कितनी तरजीह दी जाती है यह भी पता चल गया है. 19 वर्षों में लगातार बदलती रही सरकारों में भी व्यापारियों की भूमिका पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

सरकार के खिलाफ मुहीम शुरू

राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापारियों ने अपनी मुहीम भी शुरू कर दी है. यह पहला अवसर होगा, जब राज्य के व्यापारी दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ ही चुनावी मैदान में प्रत्याशी रहेंगे.

इतना ही नहीं 35 सौ से अधिक सदस्यों वाली संस्था की तरफ से एक दर्जन से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा एक अलग संदेश दे रही है. इसका चुनाव में क्या असर होगा. यह देखना दिलचस्प होगा.

पर यह अब तय है कि व्यापारी समुदाय भी सरकार को लोकतंत्र की भाषा समझाने के लिए आगे आयेगा. खुद रांची से घोषित प्रत्याशी पवन शर्मा ने कहा है कि राजनीतिक दलों का सहयोग वे अपने लिये मांगेंगे.

फिलहाल इसकी उम्मीद कम है. पर चुनाव के दौरान व्यापारिक समुदाय का नाराज होना सभी दलों के लिए गंभीर है क्योंकि इन्हीं व्यापारिक समुदाय की बदौलत राष्ट्रीय दल ही नहीं वरन क्षेत्रीय दल भी अपना हाथ पैर जम कर भांजते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लता मंगेशकर के बाद डिंपल कबाड़िया की बिगड़ी तबीयत

Next Post

झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की के खिलाफ 8 मामले दर्ज

Next Post
झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की के खिलाफ 8 मामले दर्ज

झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की के खिलाफ 8 मामले दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d