BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाइक सवारों ने व्यवसायी को मारी गोली, घायल

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in समाचार
बाइक सवारों ने व्यवसायी को मारी गोली, घायल

बाइक सवारों ने व्यवसायी को मारी गोली, घायल

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: दरभंगा जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया और रुपये से भरा बैग छीन लिया. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायल व्यवसायी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है. डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी है.

मब्बी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 के निकट गेहुंमी में अपने घर से दुकान जा रहे गल्ला व्यवसायी राजकुमार पूर्वे को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी.

व्यवसायी पूर्वे ने बताया कि मब्बी थाना के ठीक पीछे गेंहुमी में गल्ले की दुकान है, जहां दाना खरीद-फरोख्त किया जाता है. वह दुकान के लिए घर से आज सुबह आठ बजे निकला तो एनएच 57 के पास अपराधियों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने अपनी गाड़ी नहीं रोकी. इसके बाद अपराधियों ने ओवरटेक कर रोकते हुए उसे पिस्टल दिखाकर उससे बैग छीनने का प्रयास किया. दोनों तरफ से हाथापाई हुई. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी कमर के नीचे दाहिनी जांघ में गोली मार दी और भागने लगे.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करते हुए लूट के डेढ़ लाख रुपये सहित दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही लूट का रुपया भी बरामद हो गया हैै.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो के गढ़ को ध्वस्त करने में जुटे गणेश महली और घाटशिला में आजसू पार्टी के प्रदीप बलमुचू ने भाजपा-झामुमो का बिगाड़ा गणित

Next Post

बगियां में लगाएं फूलों के पौधे, खुशबू फैलेगी घरों में

Next Post
बगियां में लगाएं फूलों के पौधे, खुशबू फैलेगी घरों में

बगियां में लगाएं फूलों के पौधे, खुशबू फैलेगी घरों में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d