BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेताओं के लच्छेदार बातों का हुआ भंडाफोड़: कांग्रेस

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

बेरमो: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव डा राजेश गुप्ता छोटू,निरंजन पासवान तथा वरिष्ठ नेताओं ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मायापुर, अंगबाली, पिचरी, उत्ताबारा, बबहादुरपुर सहित विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया.

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नेताओं के लच्छेदार बातों का अब भंडाफोड़ हो गया है. बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के पक्ष में हवा का रूख साफ महसूस किया जा सकता हैं.

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में आज जिस तरह से भाजपा-जदयू सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए मतदाताओं ने मतदान किया, उससे यह साफ हो गया है कि झारखंड-बिहार ही नहीं, पूरे देश में भाजपा का पतन प्रारंभ हो गया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आरएसएस के शाखाओं में जिस तरह से झूठ-फरेब का प्रशिक्षण दिया जाता है, उसके सहारे कुछ समय तक जनता को भ्रम में डाल कर और दिग्भ्रमित कर भाजपा ने कुछ वर्षों के लिए सत्ता जरूर हासिल कर ली, लेकिन पूरे देश की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी हैं, इस कारण हर राज्यों में भाजपा का पतन तेजी से जारी है, आने वाले समय में जिस तरह से जनसंघ और जनता पार्टी का नामो-निशान मिट गया, उसी तरह से भाजपा का भी अस्तित्व भी खत्म होने वाला है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि वर्ष 2014 तत्कालीन हेमंत सोरेन ने सत्ता छोड़ी तो उस वक्त डीवीसी का बकाया शून्य था और रघुवर दास ने जब सत्ता छोड़ी तो डीवीसी का झारखंड पर करीब 5400 करोड़ रुपये का बकाया छोड़ गये, लेकिन झूठ बोलने की सारी हदों को पार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का यह दावा हास्यास्पद है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 13000 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जब इतनी बड़ी राशि का भुगतान कर ही देते, तो आज हेमंत सोरेन सरकार को इतनी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता.

वहीं गैर भाजपा शासित राज्यों के पक्षपातपूर्ण व्यवहार के कारण कोरोना संक्रमण काल में भी झारखंड सरकार के खाते से आरबीआई ने 1417 करोड़ रुपये की राशि काट ली गयी, इस राशि से मुश्किल की घड़ी में लोगों के लिए इलाज की सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की व्यवस्था की जा सकती थी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए और देश के संघीय ढांचे पर प्रहार करते हुए कोरोना संक्रमण काल में झारखंड सरकार के खाते से डीवीसी के बकाया के रूप में 1417 करोड़ रुपये की राशि काट ली जा रही है, वहीं केंद्र सरकार जीएसटी का करीब 3000 करोड़ रुपये का भुगतान में करने में आनाकानी कर रही है.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरंजन पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार के रवैये के कारण बेरमो और दुमका की जनता में भारी आक्रोश है और जिन-जिन क्षेत्रों में गठबंधन के कार्यकर्त्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे है, उन क्षेत्रों के प्रबुद्ध मतदाताओं द्वारा यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय है और भाजपा समेत अन्य प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने चुनाव कार्यालय का भी दौरा किया एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया.

इस मौके पर कांग्रेस नेता ऊषा पासवान, संजय पाल, गुलजार अंसारी, मुखिया जयराम मांझी, विक्की आनंद महतो, सत्यजीत मिश्रा, जयलाल महतो, गौरीनाथ कपरदार, धर्मेन्द्र कपरदार, वरुण मिश्रा, उदेश दूबे, मनोज कपरदार, प्रफुल्ल चटर्जी, सब्बीर अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैंक ऑफ इंडिया ने उपायुक्त को प्रदान किया 2 लाख का चेक

Next Post

ST-SC अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 20 मामलों में राशि भुगतान की मिली स्वीकृति

Next Post
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू

ST-SC अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 20 मामलों में राशि भुगतान की मिली स्वीकृति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d