BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 फरवरी तक प्रदीप यादव के कांग्रेस में जाने का उठेगा पर्दा

by bnnbharat.com
January 26, 2020
in समाचार
2 फरवरी तक प्रदीप यादव के कांग्रेस में जाने का उठेगा पर्दा

2 फरवरी तक प्रदीप यादव के कांग्रेस में जाने का उठेगा पर्दा

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के पोरैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार में उनके और पार्टी से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की होने को सिरे से खारिज किया है.

यादव आज यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वे और बंधु तिर्की की बजह मंत्रिमंडल के विस्तार में बाधक बनने का कोई प्रश्न ही नहीं है. मंत्री किन्हें बनाया जाये, यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है.

उन्होंने झाविमो के भाजपा में विलय के सवाल पर कहा कि जब से गठबंधन का दौर चला है तब से शीर्ष नेतृत्व को सरकार चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. हर नेता मंत्री बनना चाहता है. कुनबे को संभालकर चलना कठिन काम है. किसके साथ रहेंगे, किसके दल में शामिल होंगे, दो फरवरी तक सारी चीज से पर्दा उठ जाएगा. जनता भी सब जान जाएगी, लेकिन थोड़ा इंतजार करना होगा.

पोड़ैयाहाट से झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि जिस जगह से उनके क्षेत्र की जनता का भला होगा, प्रदीप उसके साथ खड़ा होगा. पूछने पर उन्होंने कहा कि पद से मुक्त करने वाला ही सही जबाब दे सकता है. जनता की आवाज बंद नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि मंत्री बनना या नहीं बनना यह तो मुख्यमंत्री के हाथ में हैं. मंत्री बनना जनता के बीच जाने का साधन होता है. कौन मंत्री नहीं बनना चाहता है. राजनीति में कदम रखने वाला हर व्यक्ति मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बनना चाहता है.

उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के सवाल कहा कि उनके कांग्रेस में जाने पर यदि जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पद से इस्तीफा देने की बात कहते हैं तो यह उनकी राय हो सकती है. यह इरफान ही बेहतर बता सकते हैं.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने यहां आये यादव ने कहा कि उनके और बंधु तिर्की की वजह से सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाने का प्रश्न बेबुनियाद है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि रघुवर दास जी तो पूरे पांच साल तक सरकार चलाने के बाद भी एक मंत्री पद पर किसी को नहीं बैठा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली चुनाव के बाद बड़ी सभा में बाबूलाल मरांडी भाजपा में होंगे शामिल

Next Post

मुख्यमंत्री से मिलने वालों का लगा रहा तांता, समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा

Next Post
मुख्यमंत्री से मिलने वालों का लगा रहा तांता, समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री से मिलने वालों का लगा रहा तांता, समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d