BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA का विरोध पड़ेगा भारी, जनता ममता को बनाएगी शरणार्थी: अमित शाह

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
CAA का विरोध पड़ेगा भारी, जनता ममता को बनाएगी शरणार्थी: अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. अमित शाह जन संवाद वर्चुअल रैली के जरिए पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान शाह ने बंगाल की 18 सीटों को चुनाव के लिहाज से सबसे ज्यादा अहम बताया.

अमित शाह ने ममता बनर्जी के लिए कहा,’ नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध आपको बहुत महंगा पड़ेगा, जब मतपेटी खुलेंगी तो जनता आपको राजनीतिक शरणार्थी बनाने वाली है.’

अमित शाह ने आखिरी बार कोलकाता में 1 मार्च को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में शहीद मीनार मैदान में रैली की थी. अब करीब तीन महीने से ज्यादा वक्त गुज़रने के बाद वह एक बार फिर बंगाल की जनता से मुखातिब हो रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने पिछले सोमवार को अपनी पश्चिम बंगाल यूनिट बनाई थी. अपनी इस रैली में अमित शाह कोरोना वायरस और अम्फान साइक्लोन के दोहरे संकट से निपटने में ममता बनर्जी सरकार की नाकामी पर जोर दे सकते हैं.

  • शाह ने ममता बनर्जी से पूछा कि नामशूद्र और मतुआ समाज से आपको क्या दिक्कत है. सीएए का विरोध आपको बहुत महंगा पड़ेगा, जब मतपेटी खुलेंगी तो जनता आपको राजनीतिक शरणार्थी बनाने वाली है.
  • बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा गृहमंत्री शाह ने कहा, ‘जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) आया तो ममता जी का चेहरा गुस्से से लाल हो गया था. मैंने इतना गुस्सा कभी किसी पर नहीं देखा. ममता आप सीएए का विरोध कर रही हैं.’
  • अमित शाह ने कहा, ‘हम अपनी सरकार का हिसाब दे रहे हैं. ममता बनर्जी अपनी भी 10 साल का हिसाब बताइये, लेकिन बम धमाकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत का आंकड़ा मत बताइयेगा.’
  • अमित शाह ने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा, ‘ये राजनीति की चीज नहीं है, राजनीतिक के कई और मैदान हैं आप मैदान तय कर लो, दो-दो हाथ जाए.’ शाह ने कहा कि बंगाल में सत्ता बदलेगी और शपथ के एक मिनट के अंदर आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू हो जाएगी.
  • शाह ने कहा, ‘मैं बंगाल की जनता को ये कहना चाहता हूं कि भले ही भाजपा को 303 सीटें देशभर से मिली हैं, लेकिन मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है बंगाल की 18 सीटों पर मिली विजय.’
  • जन संवाद वर्चुअल रैली में अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में लोकसभा की 42 में 18 सीटें जो बीजेपी ने जीती हैं, वो मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. सियासी तौर पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए ये सीटें काफी अहम है. क्योंकि पार्टी ने इसी साल लोकसभा चुनाव में यहां अप्रत्याशित प्रदर्शन किया था.’
  • बीते दो दिनों में अमित शाह ने पहले बिहार और फिर ओडिशा को वर्चुअल रैली के ज़रिए संबोधित किया है. सात जून को पहले अमित शाह ने बिहार के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के जरिए संबोधित किया.
  • केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बीजेपी वर्चुअल रैलियां आयोजित कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों के भीतर भेजें घर: सुप्रीम कोर्ट

Next Post

कोरोना से बचाव में तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा है रामबाण

Next Post
कोरोना से बचाव में तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा है रामबाण

कोरोना से बचाव में तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा है रामबाण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d