BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के रास्ते धड़ल्ले से हो रहा ऊंट की खरीद-फरोख्त का धंधा, ऊंट के व्यापार के लिए कांग्रेस के विधायक सहित यूपी, कोलकाता और मालदा से हो रही पैरवी

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
झारखंड के रास्ते धड़ल्ले से हो रहा ऊंट की खरीद-फरोख्त का धंधा, ऊंट के व्यापार के लिए कांग्रेस के विधायक सहित यूपी, कोलकाता और मालदा से हो रही पैरवी
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें

पाकुड़ में रेंज अफसर ने ट्रक में लदे 14 ऊंटो को पकड़ा, सभी के पैर और मुंह बंधे हुए थे, तीन ऊंटों की हो गई है मौत

तीन दिन तक एफआईआर भी नहीं दर्ज किया गया, ट्रक ड्राइवर ने बताया कि फुसरो में 50 हजार रुपए लेकर छोड़ा था ट्रक

कोलकाता और बांग्लादेश भेजा जा रहा है उंटों को, राजस्थान में ऊंटों को राजकीय पशु का है दर्जा प्राप्त

एक ऊंट की कीमत लगाई जाती है दो से ढ़ाई लाख रूपए

रांचीः झारखंड के रास्ते ऊंटों की खरीद फरोख्त धड़ले से जारी है. इसके व्यापार के लिए राज्य के विधायक सहित यूपी, कोलकाता और मालदा से पैरवी की जाती है कि रास्ते में ऊंट से लदे ट्रकों को नहीं पकड़ा जाए. लेकिन वन विभाग के पाकुड़ रेंज के रेंज अफसर अनिल कुमार सिंह ने ट्रक में लदे 14 ऊंटों को पकड़ा. जब ट्रक की चेकिंग की जा रही थी तो ड्राइवर –खलासी ने कहा कि इसमें प्लाईवुड लोड है लेकिन जब ट्रक का तिरपाल खोला गया तो वन विभाग के गार्ड हतप्रभ रह गए.

ट्रक में 14 ऊंट थे, सभी ऊंटों का पांव और मुंह बांध दिया गया था ताकि आवाज न हो. ट्रक ड्रआवर ने बताया कि फुसरो में 50 हजार रुपए लेकर ट्रक छोड़ा गया था. जब पाकुड़ में रेंज अफसर ने ट्रक पकड़ा तो झारखंड से एक कांग्रेस विधायक सहित यूपी, कोलकाता और मालदा से रेंज अफसर को फोन कर पैरवी की गई कि ट्रक में लदे ऊंटों को छोड़ दें.

ये ऊंटे सबसे पहले राजस्थान से हरियाणा के कनाना लाए गए थे, उसके बाद इसे ट्रक में लाद कर मालदा ले जाया जा रहा था. इस बीच रेंज अफसर ने इस पाकुड़ के चेकनाके में पकड़ लिया. पुलिस प्रशासन को एफआईआर करने को भी कहा, लेकिन एफआईआर दो दिन बाद दर्ज किया गया.

इस बीच तीन ऊंटों की मौत भी हो गई. पशुपालन विभाग भी चुप्पी साधे रहा. फिलहाल ऊंटों को वन विभाग की नर्सरी में रखा गया है. ऊंटों को राजस्थान में राजकीय पशु का दर्जा प्राप्त है. एक ऊंट की कीमत दो से ढ़ाई लाख रुपए लगाई जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक कान से नहीं सुन पाता टीम इंडिया का ये बॉलर, ब्रिस्बेन में डेब्यू कर बना भारत का 301वां टेस्ट खिलाड़ी

Next Post

आज फिर किसान और सरकार के बीच होगी बात

Next Post
किसानों ने की दिल्ली कूच की कोशिश, पुलिस ने रोका

आज फिर किसान और सरकार के बीच होगी बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d