BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RCMP के महानिदेशक को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
RCMP के महानिदेशक को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Canadian police arrested RCMP director general

Share on FacebookShare on Twitter

ओटावा: कनाडा में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के महानिदेशक को सिक्योरिटी ऑफ इनफॉर्मेशन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. सीटीवी ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी के अनुसार, महानिदेशक केमरॉन ओर्टिस पर सिक्योरिटी ऑफ इनफोर्मेशन एक्ट के तीन भागों और कनाडाई आचार संहिता के दो भागों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सिक्योरिटी ऑफ इनफोर्मेशन एक्ट कनाडा का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून है जिसके तहत विदेशी ताकतों द्वारा जासूसी समेत सुरक्षा संबंधित सभी मामलों को देखा जाता है.

ऑर्टिज (47) के खिलाफ आरोप-पत्र में कुल सात आरोप लगाए गए हैं. सात में से दो आरोप जनवरी 2015 से लेकर गुरुवार को उनकी गिरफ्तारी के बीच के हैं. ऑर्टिस ने अभी तक वकील नहीं किया है, लेकिन वे शुक्रवार दोपहर को ओटावा कोर्ट हाउस में वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हुए.

प्रॉसिक्यूटर जॉन मैकफारलेन ने सुनवाई के बाद कहा, “उन पर आरोप हैं और हम यह मानते हैं कि उन्होंने ऐसे लोगों को देने के लिए संवेदनशील जानकारी जुटाई और संग्रहित की जिन्हें यह जानकारी नहीं दी जानी चाहिए.”

जन सुरक्षा मंत्री के कार्यालय के एक प्रवक्ता राल्फ गूडेल ने सीटीवी न्यूज को ईमेल के माध्यम से दिए एक बयान में कहा कि कनाडावासी अब अपनी सुरक्षा और अधिकारों के लिए सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस एजेंसियों पर विश्वास बहाल कर सकते हैं.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने इस मामले पर संवाददाताओं से कहा, “मुझे उनकी गिरफ्तारी की जानकारी है. मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि प्रशासन इसे बेहद गंभीरता से लेगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नैक एक्रिडिटेशन नहीं होने पर 350 विश्वविद्यालयों की हो सकती है मान्यता रद्द

Next Post

पीएम के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं हम सब : रघुवर दास

Next Post
पीएम के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं हम सब : रघुवर दास

पीएम के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं हम सब : रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d