सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला एवं जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलो के अभ्यर्थियों ने कल व्यय की गई राशि का दूसरा चरण का सत्यापन कराया.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त गणेश कुमार की उपस्थिति में कल समाहरणालय में स्थित व्यय कोषांग में राजनीतिक दल के अभ्यर्थियों ने व्यय विवरण प्रस्तुत किया.
08- नाला विधानसभा क्षेत्र से कुल 16 अभ्यर्थी है . जिसमें से 14 अभ्यर्थियों ने व्यय लेखा सत्यापन कराने के लिए उपस्थित हुए.
अभ्यर्थियों में शामिल लोग इस तरह है-
1. कानाई चंद्र मालपहाड़िया- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-142199.00
2. जोबा रानी पाल- ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस- 111733.64
3. पुष्पा सोरेन- झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) – 125220.00
4. माधव चंद महतो- आजसू पार्टी- 226031.30
5. रविंद्र नाथ महतो- झारखंड मुक्ति मोर्चा- 462808.00
6. सत्यानंद झा- भारतीय जनता पार्टी- 401190.90
7. अमित कुमार चालक- लोक जनशक्ति पार्टी- 24290.00
8. गुणधर मंडल – भारतीय राष्ट्रीय दल- 27770.00
9. कांचन गोपाल मंडल- बहुजन समाज पार्टी- 40577.00
10. हेम कांत ठाकुर- आम आदमी पार्टी- 41179.00
11. संतोष हेंब्रोम – निर्दलीय- 12486.56
12. प्रवीण प्रभाकर- नेशनल पीपुल्स पार्टी- 23832.00
13. संतोष कुमार शील- जनता दल (यूनाइटेड )- 28491.00
14. महादेव किस्कु- अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया- 7300.00
जयंत बनर्जी (लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी) एवं संतोष कुमार यादव (भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी) व्यय लेखा जांच पर अनुपस्थित थे.
09- जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजनीतिक दल के कुल 13 अभ्यार्थी है. जिसमें से 9 अभ्यार्थियों ने व्यय की गई राशि का सत्यापन कराया.
अभ्यर्थी में शामिल लोग इस तरह है-
1.अब्दुल मन्नान अंसारी- झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)- 179789.00
2. आरिफ अंसारी- बहुजन समाज पार्टी – 53986.64
3. चमेली देवी- आजसू पार्टी- 360373.10
4.बिरेंद्र मंडल- भारतीय जनता पार्टी- 612110.71
5.एहतेसामुल मिर्जा- समाजवादी पार्टी- 62174. 80
6. मो. मुस्ताक – लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी- 20250.00
7. सुनीता हंसदा – राष्ट्रीय महिला पार्टी – 39509.00
8. मो. अनवर अंसारी – निर्दलीय- 60744.00
9. संजय पाहन- निर्दलीय- 701317.00
इरफान अंसारी( इंडियन नेशनल कांग्रेस) ,बालेश्वर मंडल (लोक जनशक्ति पार्टी), जीवलाल मरांडी (निर्दलीय) एवं तरुण कुमार गुप्ता (निर्दलीय) अनुपस्थित थे.