BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव के लिए 29 नवंबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे अपना नॉमिनेशन : अमित कुमार

by bnnbharat.com
November 2, 2019
in समाचार
विधानसभा चुनाव के लिए 29 नवंबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे अपना नॉमिनेशन : अमित कुमार

विधानसभा चुनाव के लिए 29 नवंबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे अपना नॉमिनेशन : अमित कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी राजनीतिक दलों को संपत्ति विरूपण का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. इसलिए सभी राजनीतिक दल सार्वजनिक स्थलों से 3 नवंबर की शाम 5:00 बजे तक एवं निजी संपत्तियों से 4 नवंबर 2019 की शाम 5:00 बजे तक किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर, दीवाल लेखन इत्यादि को हटा दें.

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए 22 नवंबर 2019 को गजट प्रकाशित होगा. 22 नवंबर से 29 नवंबर 2019 तक अभ्यर्थी अपना नॉमिनेशन कर सकेंगे. 30 नवंबर को आवेदनों की स्क्रूटिनी की जाएगी. 2 दिसंबर 2019 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी. 16 दिसंबर 2019 को मतदान एवं 23 दिसंबर 2019 को मतगणना की जाएगी.

उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रचार प्रसार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले हैंड बिल, पोस्टर, बैनर इत्यादि पर प्रकाशक का नाम एवं प्रतियों की संख्या अवश्य अंकित करें तथा प्रचार एवं प्रसार सामग्री को प्री सर्टिफाइड करा लें. चुनाव में प्रचार प्रसार एवंं अन्य मद में होने वाले व्यय को अनुमोदित दर पर ही कराएं.

निजी संपत्ति पर बैनर, पोस्टर लगाने से पूर्व गृह स्वामी की अनुमति अनिवार्य रूप से ले एवं इसकी जानकारी स्पष्ट विवरण एवं पता के सहित उपलब्ध कराए.

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. अब ध्वनि विस्तारक यंत्र का रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. विधानसभा चुनाव में विभिन्न प्रकार की अनुमति लेने के लिए सुविधा पोर्टल का इस्तेमाल मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल कर सकते हैं.

राजनैतिक दलों को बताया गया कि इस बार मतदान के दिन मतदान आरंभ होने से 90 मिनट पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी. साथ ही उन्हें टोल फ्री नंबर 1950 एवं सी विजील ऐप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई.

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि सभी राजनैतिक दल यह सुनिश्चित करें कि सामाजिक या राजनैतिक विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया जाए. ऐसी किसी पोस्ट की सूचना मिलने पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले एवं उसके यूआरएल के साथ वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएं.

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अनिल कुमार, अपर समाहर्ता आपूर्ति संदीप कुमार दोराईबुरू, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजय भगत, उप समाहर्ता भूमि सुधार सतीश चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सोहराब अली, झारखंड विकास मोर्चा के राजेश कुमार व फिरोज कुमार दत्ता, आजसू पार्टी के रतिलाल महतो व संतोष कुशवाहा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद पर FIR करने के आदेश के लिए झारखंड विकलांग मंच ने चुनाव आयोग को दिया बधाई

Next Post

महान पर्व छठ को लेकर बिहार और झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में भारी उत्साह

Next Post
महान पर्व छठ को लेकर बिहार और झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में भारी उत्साह

महान पर्व छठ को लेकर बिहार और झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में भारी उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d