BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छावनी परिषद की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, 35 नए भवनों के नक्शे पारित

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in Uncategorized
छावनी परिषद की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, 35 नए भवनों के नक्शे पारित

छावनी परिषद की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, 35 नए भवनों के नक्शे पारित

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी के कार्यालय सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की.

बैठक का संचालन मुख्य अधिशासी अधिकारी सपन कुमार ने किया. बैठक में मासिक आय-व्यय सहित 12 एजेंडा और 2 टेबल एजेंडा पर परिषद के सदस्यों के द्वारा विचार विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड सदस्यों और छावनी परिषद के उपाध्यक्ष के वेतन में बढ़ोतरी की गई.

छावनी परिषद के उपाध्यक्ष को 6200 रुपए की जगह अब 11,500 और वार्ड सदस्यों को 5200 रुपए की जगह 10,200 मासिक वेतन मिलेगा. बस स्टैंड के पार्किंग शुल्क का ठेका राजेश गोयंका को 4,40,000 मासिक और डेली मार्केट का ठेका अजय मिश्रा को 2,00,000 प्रति माह के दर पर दिया गया. बैठक में 35 नए भवन के नक्शे पास किए गए. साथ ही 3 भवनों के नक्शे के अवधि विस्तार को स्वीकृति दी गई.

छावनी परिषद क्षेत्र के सभी घरों में होल्डिंग नंबर लगाया जाएगा. कैंप क्षेत्र में लेबर सप्लाई करने का टेंडर राजेश शर्मा को आवंटित किया गया. सुभाष चौक पर स्थित फल दुकानों को नए बस स्टैंड में शिफ्ट करने के प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने विरोध किया.

साथ ही सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में प्रस्तावित फूड प्लाजा सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी वार्ड सदस्यों के विरोध के बाद स्थगित किया गया.

बैठक में कर्नल हिमांशु शेखर, कर्नल कुमार रणविजय, कर्नल महेश कुमार जैन, जीई हेमंत कुमार, वार्ड सदस्य राजेंद्र नायक, रेनू देवी, चंदन मुंडा सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 मार्च को होगा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह: अनंत ओझा

Next Post

पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पर्यटन महोत्सव का आयोजन

Next Post
पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पर्यटन महोत्सव का आयोजन

पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पर्यटन महोत्सव का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d