रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 4 मार्च बुधवार को प्रदेश कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे.
ओझा ने बताया कि समारोह प्रदेश कार्यालय के पीछे बने पंडाल में 11बजे पूर्वाह्न प्रारम्भ होगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण, सांसद, विधायक, मेयर, प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिलाध्यक्ष गण सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे.
ओझा ने कहा कि समारोह को भव्य बनाने हेतु तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है.