BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेदांता के CMD डॉ. नरेश त्रेहन पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग में केस दर्ज

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
मेदांता के CMD डॉ. नरेश त्रेहन पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग में केस दर्ज

मेदांता के CMD डॉ. नरेश त्रेहन पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग में केस दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: मेदांता मेडिसिटी अस्पताल प्रोजेक्ट मामले में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने शनिवार को सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन सहित कई अन्य लोगों व कंपनियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया था. सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) अमन यादव ने एफआईआर की पुष्टि करते हुआ कहा कि जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

आरटीआई कार्यकर्ता रमन शर्मा ने बताया कि उन्होंने जून-2019 में मेदांता मेडिसिटी प्रोजेक्ट को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में शिकायत दी थी. इसके बाद ईडी ने हरियाणा पुलिस के पास जांच भेज दी थी. आरटीआई कार्यकर्ता के मुताबिक, इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर तीन दिन पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

याचिका में डॉ. नरेश त्रेहन समेत उनके सभी साझेदार सहित 52 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई थी. हालांकि, अदालत ने अपने आदेश में सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन, सुनील सचदेव, अतुल पुंज, अनंत जैन के अलावा ग्लोबल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड, पुंज लॉयड को नामजद करने के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक, एचएसवीपी गुरुग्राम के प्रशासक, संपदा अधिकारी-2 व स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के साथ ही मामले से संबंधित अन्य सभी सरकारी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है.

क्या है आरोप

आरोप है कि मेदांता का एक हजार करोड़ का प्रोजेक्ट 2009 में पूरा होना था. प्रोजेक्ट में अस्पताल बनाने के साथ ही मेडिकल कॉलेज, रिसर्च सेंटर, नर्सिंग स्टाफ के लिए क्वार्टर, मरीजों के रिश्तेदारों के लिए गेस्ट हाउस सहित कई सुविधाएं विकसित की जानी थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर प्रोजेक्ट में केवल अस्पताल बनाकर छोड़ दिया गया. यही नहीं, प्रोजेक्ट पूरा करने की बजाय यहां से कमाकर दूसरे प्रदेशों में इसका फंड लगाया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने विदेशी शराब के साथ 2 कारोबारियों को किया गिरफ्तार

Next Post

बेकाबू पिकअप ने सात को रौंदा, एक की मौत

Next Post
बेकाबू पिकअप ने सात को रौंदा, एक की मौत

बेकाबू पिकअप ने सात को रौंदा, एक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d