नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय/ईडी (ED) ने मौलाना साद और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट/पीएमएलए (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
क्राइम ब्रांच ने इस मामले को लेकर बहुत ही बड़ा खुलासा किया है. क्राइम ब्रांच के अनुसार दिल्ली निजामुद्दीन मामले से पहले दिल्ली के बैंक में मौलाना साद के अकॉउंट में बाहर से भारी मात्रा में चंदे के नाम पर रकम आयी है. जिसकी जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद के सीए से इस बारे में बातचीत की लेकिन मौलाना साद के सीए ने ये कह कर टाल दिया कि मौलाना साद बहुत ही बड़े आदमी हैं. इसलिए इनसे ऐसी ही मिलना मुमकिन नहीं.
Also Read This: 6 राज्यों का सफर तय कर लॉकडाउन में बीमार बेटे को देखने पहुंची मां
इससे पहले मौलाना साद का अकाउंट जिस बैंक में है, वहां से भी उसे ऐसे ट्रांजेक्शनों पर रोक लगाने की हिदायत दी गई थी. बैंक ने साद को इस संबंध में 31 मार्च को सूचित किया था.

