BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजस्वी और तेज प्रताप समेत 6 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मचा हड़कंप

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
तेजस्वी और तेज प्रताप समेत 6 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मचा हड़कंप
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का टिकट के बदले 50 लाख रुपए मांगने और जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाने वाले पूर्णिया जिले के राष्ट्रीय जनता दल के अनुसूचित जाति और जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शक्ति मलिक के घर में घुसकर तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद नेता तेज प्रताप सहित छह लोगों के खिलाफ पूर्णिया के केहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस खबर के बाद बिहार में राजनीतिक सियासी के पारे विधानसभा चुनाव के पहले ही उबाल पर आने की पुरजोर संभावना है.

राजनीतिक गलियारे में यह खबर सुर्खियों पर है. चर्चा है कि राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड सहित राजद की विपक्षी पार्टियां उनके खिलाफ चुनाव में यह मुद्दा उठा सकती है. इसके कारण यह मुद्दा सुर्खियों में रहने वाला है.

पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा ने कहा कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी की शिकायत पर राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, अनिल कुमार साधु समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इस मामले में नेताओं की संलिप्तता निर्धारित करने को लेकर जांच की जा रही है. रविवार को पूर्णिया जिले में मुर्गी फार्म रोड के पास 35 वर्षीय मलिक की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी.

मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि शक्ति मलिक अररिया के रानीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ने वाला था इस लिए राजद नेताओं ने उसे रास्ते से हटा दिया. मलिक साल 2019 में राजद में शामिल हुआ था. इसके बाद पार्टी ने उसे एससी/एसटी प्रकोष्ठ का राज्य सचिव बना दिया था.

बता दें कि पूर्व से जो राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं की हत्या का सिलसिला जारी था. वह अब चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद तक जारी है. इसी बीच पिछले दिनों विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का टिकट के बदले 50 लाख रुपए मांगने और जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाने वाले पूर्णिया जिले के राष्ट्रीय जनता दल के अनुसूचित जाति और जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शक्ति मलिक के घर में घुसकर रविवार सुबह तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया है.

खबरों के अनुसार, घटना के वक्त शक्ति मलिक के साथ घर में बच्चे, पत्नी के अलावा ड्राइवर ही था. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. परिजनों के द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि शक्ति मालिक ने बीते दिनों तेजस्वी यादव पर टिकट के बदले 50 लाख मांगने और जातिसूचक टिपण्णी करने का आरोप लगाया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वीडियो में साफ-साफ शक्ति मालिक तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे थे. शक्ति मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वो अपने प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल साधु के साथ तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे तो उन्होंने पहले तो रकम की मांग की और जब उन्होंने कहा कि विचार करेंगे तब उन्हें जातिसूचक गाली देते हुए कहा था कि ‘तुमको विधानसभा नहीं जाने देंगे और वहां से भगा दिया था.’

बता दें कि इसके पहले भी कई नेताओं की हत्या हो चुकी है. पिछले दिनों बेउर थाना क्षेत्र तेज प्रताप नगर भारतीय जनता पार्टी में 2 दिन पूर्व शामिल हुए राजेश कुमार झा की मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार: चुनावी रण में जदयू के खिलाफ उतरेगी लोजपा, भाजपा का ‘चिराग’ पर मौन समर्थन?

Next Post

गैर संवैधानिक बैठक के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई: अजय राय

Next Post
गैर संवैधानिक बैठक के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई: अजय राय

गैर संवैधानिक बैठक के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई: अजय राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d