BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राकेश टिकैत का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- तिरंगे का अपमान जिसने किया उसे पकड़ो

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
राकेश टिकैत का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- तिरंगे का अपमान जिसने किया उसे पकड़ो
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है. पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर किसान नेता और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है. टिकैत ने कहा है कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है. 

राकेश टिकैत ने कहा कि सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पकड़ा जाए. सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों पर बातचीत फिर से शुरू करने पर राकेश टिकैत ने कहा कि बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी. 

बता दें कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि इस महीने 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ. 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने लाल किले पर उस स्थान पर निशान साहिब का झंडा फहरा दिया था, जहां प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं. 

इसके जवाब में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है क्या? सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पुलिस पकड़े. 

राकेश टिकैत ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए इस मुद्दे का समाधान चाहते हैं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी, प्रेशर डील के बातचीत नहीं होगी, हम बातचीत करेंगे लेकिन सरकार कंडीशन रख कर बात ना करे.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भी सर्वदलीय बैठक के दौरान कहा था कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बातचीत के लिए जो पेशकश की है वो अब भी बरकरार है. पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के एक कॉल पर सरकार उनके साथ बात करने को तैयार है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति की दो दिन तक बिस्तर में पड़ी रही लाश, पत्नी को भनक तक नहीं लगी

Next Post

बड़े मामले का खुलासा: नक्सलियों के मंसूबों हुए नाकाम, 20 किलो बम बरामद

Next Post
जमीन पाटने को लाई गई मिट्टी में मिला तीन बम, हड़कंप

बड़े मामले का खुलासा: नक्सलियों के मंसूबों हुए नाकाम, 20 किलो बम बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d