दुमका: सिद्धो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के छात्र नेताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री से झारखंड के अमर शहीद सिद्धो कान्हु मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने के साथ आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है.
एसकेएमयू के छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम, इमानुएल हेम्ब्रम,जोसेफ बासकी,विमल कुमार टुडू और सिमोन मुर्मू ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र के माध्यम से अमर शहीद सिदो कान्हु मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की 12 जून को की गयी.
हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने तथा हत्या के आरोपी सद्धाम अंसारी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. मांग पत्र में बताया गया है कि घटना के पहले गांव की किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का विरोध करने पर सद्दाम अंसारी नामक व्यक्ति ने अमर शहीद सिद्धो कान्हु के वंशज रामेश्वर मुर्मू के साथ मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी गयी थी.
इसके बाद 12 जून को रामेश्वर मुर्मू की हत्या कर दी गई. मांग पत्र में कहा गया है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो छात्र संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा.