BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा भवन में आग लगने की सीबीआई जांच हो: सरयू

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in समाचार
विधानसभा भवन में आग लगने की सीबीआई जांच हो: सरयू
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड विधानसभा के नवनिर्मित भवन में आग लगने की घटना पर पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सरयू राय ने गम्भीर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि विधानसभा भवन निर्माण में घपला घोटाला की शिकायत आरंभ से ही आ रही थी. आज तक विधानसभा भवन को ठेकेदार द्वारा विधानसभा को नहीं सौंपा गया है, परंतु छह माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आनन-फानन में इसका उद्घाटन कराया गया, जबकि उस समय तक तीन चौथाई निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ था.

राय ने कहा है कि मैंने उस समय प्रधानमंत्री को राज्य के कैबिनेट मंत्री की हैसियत से पत्र लिखा था कि वे नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन न करें, क्योंकि इसका न सिर्फ कार्य अधूरा है, बल्कि इसके निर्माण में अनेक अनियमितता भी बढ़ती गई है.

इस भवन का निर्माण बिना पर्यावरणीय स्वीकृति लिए किया गया है जो कि सीआईए नोटिफिकेशन 2006 के अनुसार अवैध है. एक अवैध भवन एवं अर्ध निर्मित भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराकर सीएम ने वस्तुतः एक अपराध किया था.

उसी अपराध को छुपाने के लिए ऐसा लगता है कि विधानसभा के निर्मित भाग में आगजनी की गई, जिससे बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. इस घटना से यह पोल भी खुल गई है कि ठेकेदार द्वारा अभी तक भवन का हैंड ओवर विधानसभा को नहीं किया गया. राय ने विधानसभा में आग लगने की घटना की सीबीआई जांच की मांग भी की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगर भाजपा की सरकार झारखंड में बनी तो बड़े शहरों में करेंगे पुलिस कमिश्नरी लागू: रघुवर दास

Next Post

465 करोड़ के नये विधानसभा भवन की इंवायरमेंटल डैमेज की 5.26 करोड़ बैंक गारंटी फिलहाल राज्य प्रदूषण बोर्ड के पास

Next Post
465 करोड़ के नये विधानसभा भवन की इंवायरमेंटल डैमेज की 5.26 करोड़ बैंक गारंटी फिलहाल राज्य प्रदूषण बोर्ड के पास

465 करोड़ के नये विधानसभा भवन की इंवायरमेंटल डैमेज की 5.26 करोड़ बैंक गारंटी फिलहाल राज्य प्रदूषण बोर्ड के पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d