नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीबीएसई के दसवीं कक्षा के नतीजे कल जारी होंगे. मैं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं.
विद्यार्थी कल 15 जुलाई को सीबीएसई 10वीं के नतीजे आने की उम्मीद कर सकते हैं. बता दें कि दसवीं के 18 लाख बच्चे बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं. इस बार 12वीं में 88.78% बच्चे पास हुए हैं.
सीबीएसई 10वीं के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके साथ छात्र अपने स्कूल व डिजिलॉकर से भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे.

