BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBSE बच्चों को पौधे लगाने पर मिलेगा ग्रेड, स्कूलों में ईको-क्लब बनाना अनिवार्य

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
CBSE बच्चों को पौधे लगाने पर मिलेगा ग्रेड, स्कूलों में ईको-क्लब बनाना अनिवार्य

CBSE children will get grades on planting saplings, making eco-clubs mandatory in schools

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए वन चाइल्ड, वन प्लांट कैंपेन शुरू करने जा रहा है. इसके तहत सीबीएसई से संबंद्ध स्कूलों के बच्चों को घर या स्कूल में पौधे लगाकर उसकी देखभाल करने पर ग्रेड मिलेंगे. स्कूलों को बच्चों से विभिन्न तरह की गतिविधियां करानी होंगी. बोर्ड ने स्कूलों में ईको-क्लब बनाना भी अनिवार्य कर दिया है. सीबीएसई ने स्कूल में ईको क्लब और जल संरक्षण को लेकर एक पॉलिसी तैयार की है. इसकी जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है. बोर्ड का मानना है, कि पर्यावरण के मुद्दे पर विद्यार्थी बदलाव निर्माता हो सकते हैं. इसी सोच के तहत वन चाइल्ड, वन प्लांट कैंपेन शुरू किया जा रहा है. स्कूलों को कहा गया है कि सभी कक्षाओं के बच्चे जहां संभव हो वहां कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं.

स्कूल उस पौधे की देखभाल करने के संबंध में भी बच्चे को जागरूक करें. कार्य अनुभव के आतंरिक मूल्यांकन के तहत इस गतिविधि के लिए बच्चों को ग्रेड दिए जाएंगे. बोर्ड का कहना है कि स्कूल पर्यावरण संबंधी जागरूकता के लिए अन्य गतिविधियां भी आयोजित करा सकते हैं. भारत सरकार के जल संरक्षण के लिए शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के तहत स्कूलों को कहा गया है, कि वह ईको क्लब अनिवार्य रूप से बनाएं.

Also Read This:- एंटिगा टेस्ट : ईशांत के ‘पंजे’ में फंसा वेस्टइंडीज

जहां पहले से ईको क्लब है उन्हें और मजबूत किया जाए. ईको-क्लब के तहत इसी सत्र में जल संरक्षण को लेकर गतिविधियां कराई जाएं. स्कूल यह सुनिश्चित करें कि पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी घर व स्कूल में कम से कम एक लीटर पानी प्रतिदिन बचाएं. अगले तीन वर्षों में जल कुशल विद्यालय बनने का लक्ष्य रखें.

जारी होगी हैंड बुक

सीबीएसई ईको क्लब और जल संरक्षण को लेकर स्कूलों और शिक्षकों के लिए जल्द ही एक हैंड बुक जारी करेगा. यह हैंड बुक सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसमें ईको क्लब और जल संरक्षण को लेकर दिशा-निर्देश होंगे. स्कूलों को कहा गया है कि वह हैंड बुक का अध्ययन करते हुए स्कूलों में गतिविधियां कराएं.

गतिविधि की रिपोर्ट बोर्ड को भेजनी होगी

अभियान के तहत कराई गई गतिविधि की रिपोर्ट स्कूलों को सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करनी होगी. इसके लिए बोर्ड एक मोबाइल एप भी तैयार करने जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी

Next Post

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा नदियों के जल पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं

Next Post
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा नदियों के जल पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा नदियों के जल पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d