BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीडीओ की पहल-संरक्षित होगा पारिजात का पेड़

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
सीडीओ की पहल-संरक्षित होगा पारिजात का पेड़
Share on FacebookShare on Twitter


गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात के विकास खंड मैथा के भुजपुरा में पारिजात के वृक्ष को संरक्षित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं. खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद ने गुरुवार को पारिजात के वृक्ष को मौके पर जाकर देखा. और आसपास के ग्रामीणों से पेड़ के बारे में जानकारी ली. मालूम हो कि जिले के सीडीओ जोगिन्दर सिंह ने बीडीओ को परिजात के वृक्ष के होने की जानकारी मिलने पर संरक्षित करने को निर्देशित किया था. बीडीओ ने बताया कि पारिजात के पेड़ के आसपास चबूतरा बनाया जाएगा. परिसर की तारबंदी कर पार्क भी विकसित किया जाएगा.
मालूम हो कि मैथा तहसील के भुजपुरा के पास दुर्लभ पारिजात का वृक्ष खड़ा है. पारिजात का यह वृक्ष काफी प्राचीन माना जाता है. ग्रामीणों के बीच आस्था व श्रध्दा का भी केंद्र बना हुआ है.

मैथा तहसील क्षेत्र के भुजपुरा गांव के रिन्द नदी के किनारे मैथा-रनियां के समीप के इस पेड़ को कई साल पहले तक ग्रामीण इसे चमत्कारी पेड़ समझते थे. तीन वर्ष पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अशोक कुमार ने इसके पारिजात का वृक्ष होने की पुष्टि की थी. ग्राम प्रधान विशाल यादव ने कहा कि पारिजात का वृक्ष होने से गांव में बाहर से लोग इसे देखने के लिए आ रहे है. पारिजात के इस पेड़ से गांव का गौरव भी बढ़ेगा. ग्राम सचिव राजीव द्विवेदी ने कहा कि कार्ययोजना तैयार की जा रही है.


भुजपुरा गांव के पारिजात के प्राचीन पेड़ को संरक्षित करने के निर्देश बीडीओ मैथा को दिए गए हैं. साथ ही आसपास विकास की रूपरेखा बनाने को कहा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका देने जा रहा है भारत को अपना सबसे बड़ा हथियार, चीनी युद्धपोतों-पनडुब्बियों पर रखेगा नजर

Next Post

कांग्रेस की ओर से 29 को केईआई कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी

Next Post
कांग्रेस की ओर से 29 को केईआई कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी

कांग्रेस की ओर से 29 को केईआई कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d