BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र ने गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों को भगवान भरोसे छोड़ दिया-मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
झारखंड में केवल 70 रुपये में मिलेगी विदेशी शराब, राजस्व बढ़ाने और तस्करी रोकने को कई प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter


केंद्र सरकार की हो रही है कमाई लेकिन राज्यों को नहीं मिल रही कोई विशेष मदद
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में निरंतर हो रही बढ़ोत्तरी पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने देश के गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी से केंद्र सरकार को कमाई रही है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति समय पर नहीं दे पा रही है. हेमंत सोरेन मंगलवार की देर शाम रांची स्थित झारखंड मंत्रालय से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थां की कीमत में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से निरंतर महंगाई बढ़ रही है, आम जनता परेशान है. केंद्र सरकार राज्यों के लिए न कोई बजटीय उपबंध भी नहीं कर रही है. इसके बावजूद राज्य सरकार अपने संसाधनों के माध्यम से स्थिति से निपटने में जुटने में है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी की दिशा में कारगर कदम उठाया है और वर्ष 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किया गया है. इसी सिलसिले में आज उन्होंने उद्योग विभाग के सचिव को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि कोरोना संक्रमणकाल में भी अवसर सृजित करने में सफलता मिलेगी.
कृषि ऋण माफी के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों की ऋण माफी को लेकर आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है और अन्य तकनीकी अड़चनों को दूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जब घोषणा कर दी है, तो हर हाल में 50 हजार रुपये तक का कृषि ऋण माफ होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में 50 नये कोरोना संक्रमित मिले, 51 डिस्चार्ज

Next Post

झारखंड के जीएसडीपी में 9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान-सूर्यकांत शुक्ला

Next Post
प्रोत्साहन पैकेज की डिजाइन में राजकोषीय घाटे की दिखी चिंता: सूर्यकांत शुक्ला

झारखंड के जीएसडीपी में 9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान-सूर्यकांत शुक्ला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d