BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार जल्द तय कर सकती है निजी अस्पतालों में कोरोना जांच के रेट

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार जल्द तय कर सकती है निजी अस्पतालों में कोरोना जांच के रेट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में कोरोना जांच की फीस इतनी ज्यादा है कि कई बार आम लोग टेस्ट कराने से भी कतराते हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के बीच प्राइवेट अस्पताल में इसकी जांच कराना अपने आप में बड़ी समस्या है. लेकिन अब आपकी इस समस्या का समाधान जल्द निकलने वाला है. केंद्र सरकार जल्द निजी अस्पतालों में कोरोना जांच के रेट तय कर सकती है.

रेट कम करने की सिफारिश वीके पॉल कमेटी ने किया

केंद्र सरकार द्वारा गठित वीके पॉल कमेटी ने अपने ताजा रिपोर्ट में सिफारिश की है कि निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस जांच के रेट कम किए जाए. गृह मंत्रालय को सौंपे गए इस रिपोर्ट में कमेटी सदस्यों ने कहा है कि मौजूदा कोरोना जांच की कीमतें बहुत ज्यादा है. इसे एक तिहाई कम किया जाना चाहिए.

मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि नीति आयोग के इस नए सिफारिशों पर गृह मंत्रालय विचार कर रहा है. मंत्रालय जल्द पूरे देश में आपदा कानून के तहत निजी अस्पतालों के लिए एक तय कीमत में ही कोरोना जांच करने का आदेश जारी कर सकता है.

दिल्ली और यूपी में तय कोरोना जांच के रेट

उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना जांच के मनमाने दामों पर लगाम कसने के लिए दिल्ली और यूपी सरकार ने रेट तय कर दिए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सभी निजी अस्पतालों को 2400 रुपये में ही कोरोना वायरस का टेस्ट करना होगा. इसी तरह यूपी सरकार ने भी आदेश जारी किया है कि पूरे प्रदेश में निजी अस्पताल कोरोना जांच के लिए 2500 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकते है..

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा एवं नरेंद्र मोदी सुरक्षा किट का वितरण

Next Post

DRDO के ये नये हथियार अब देंगे कोरोना को मात!

Next Post
DRDO के ये नये हथियार अब देंगे कोरोना को मात!

DRDO के ये नये हथियार अब देंगे कोरोना को मात!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d