BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार भेदभाव न करें, खुले हृदय से सहयोग करें: कांग्रेस

by bnnbharat.com
May 12, 2020
in Uncategorized
केंद्र सरकार भेदभाव न करें, खुले हृदय से सहयोग करें: कांग्रेस

केंद्र सरकार भेदभाव न करें, खुले हृदय से सहयोग करें: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से झारखंड समेत अन्य कांग्रेस शासित एवं पार्टी के समर्थन से चल रही राज्य सरकारों के साथ भेदभाव करने की बजाय संकट की घड़ी में खुले हृदय से सहयोग करें.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू करने के पहले यह समझना चाहिए कि आज कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में संकट की स्थिति है. यह झारखंड सरकार सरकार की प्रबंधकीय क्षमता का परिणाम है कि मुश्किल की घड़ी में भी सभी जरूरतमंद परिवारों को अनाज मिल पा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए भी आवश्यक प्रबंध किये गये है.

उन्होंने कहा कि इस संकट के बावजूद केंद्र सरकार से अब तक झारखंड को कोई विशेष सहायता नहीं मिल पायी है, जीएसटी का भी हजारों करोड़ रुपये बकाया है, ऐसी स्थिति में भाजपा नेता रघुवर दास को केंद्र सरकार से यह मांग करनी चाहिए कि कृषि आशीर्वाद योजना या अन्य किसी योजना के नाम से तत्काल किसानों के बैंक खाते में सहायता राशि उपलब्ध कराने का काम करें.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत अन्य नेताओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए मनरेगा योजनाओं के लिए अधिक से अधिक राशि आवंटित करने और सूक्ष्म, लघु, मध्यक्ष उद्योगों को विशेष रियायतें देने की मांग की है. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोत्तरी, श्रम दर में वृद्धि और जीएसटी का बकाया भुगतान जल्द करने की मांग की.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि अब भी झारखंड के लाखों प्रवासी कामगार और अन्य नागरिक देश के दूसरे हिस्सों में फंसे है, इन सभी की घर वापसी सुनिश्चित कराने के साथ ही वापस लौटे लोगों को काम देने, ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन करने, किसानों को मदद पहुंचाने, सूक्ष्म-लघु उद्यमियों को आर्थिक सहायता और ऋण मुहैय्या कराने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की जरूरत की है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार यदि समय रहते इन सभी वर्गों के लिए विशेष पैकेज और नई योजनाओं की घोषणा नहीं करती है, तो देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होने से इंकार नहीं किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केसी कुलिश अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए आवेदन अब 15 अगस्त तक

Next Post

निजी स्कूलों पर नकेल नहीं, अभिभावक पस्त

Next Post
निजी स्कूलों पर नकेल नहीं, अभिभावक पस्त

निजी स्कूलों पर नकेल नहीं, अभिभावक पस्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d